Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 19 आईएएस और 10 पीसीएस अधिकारियों के तबादले
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 19 आईएएस और 10 पीसीएस अधिकारियों के तबादले

RNS INDIA NEWS 23/05/2026
rns featured image new

देहरादून। राज्य सरकार ने देर शाम बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 19 आईएएस और 10 पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। कई जिलों और महत्वपूर्ण विभागों में नए अधिकारियों की तैनाती की गई है।

आईएएस आशीष चौहान को देहरादून का जिलाधिकारी बनाया गया है, जबकि अपूर्वा पांडेय को बागेश्वर के जिलाधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आईएएस विनय शंकर पांडेय को स्वास्थ्य और नागरिक उड्डयन विभाग का सचिव बनाया गया है। स्वास्थ्य सचिव का दायित्व संभाल रहे सचिन कुर्वे को केंद्र सरकार के लिए कार्यमुक्त कर दिया गया है।

शासन ने देहरादून में भी महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। वर्तमान जिलाधिकारी और स्मार्ट सिटी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सविन बंसल को नियोजन विभाग का सचिव बनाया गया है। नगर आयुक्त नमामि बंसल को विद्यालयी शिक्षा विभाग में अपर सचिव की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि आलोक कुमार पांडेय को नया नगर आयुक्त देहरादून बनाया गया है।

गढ़वाल मंडल आयुक्त के पद पर भी बदलाव करते हुए आईएएस आनंद स्वरूप को पूर्णकालिक आयुक्त नियुक्त किया गया है। आईएएस डॉ. बीबीआरसी पुरुषोत्तम को सचिव उच्च शिक्षा का दायित्व सौंपा गया है। यह जिम्मेदारी डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा से वापस ले ली गई है।

आईएएस मनुज गोयल से मिशन निदेशक एनएचएम का दायित्व वापस लेकर संदीप तिवारी को सौंपा गया है। आईएएस संजय कुमार को निदेशक समाज कल्याण बनाया गया है। अभिषेक खरेला को मुख्य कार्यकारी अधिकारी पीएमजीएसवाई, सौरभ गहरवार को अपर सचिव आपदा प्रबंधन और यू-प्रेपेयर परियोजना निदेशक नियुक्त किया गया है।

दीप्ति सिंह को निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण, प्रबंध निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण निगम और निदेशक खेल एवं युवा कल्याण का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। आकांक्षा कौंडे को महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा, निदेशक उच्च शिक्षा और निदेशक कर्मचारी बीमा की जिम्मेदारी दी गई है। प्रतीक जैन को आयुक्त कर बनाया गया है।

पीसीएस अधिकारियों में गिरधारी सिंह रावत को अपर सचिव सूचना प्रौद्योगिकी एवं विज्ञान प्रौद्योगिकी विभाग, इलागिरी को निदेशक दुग्ध विकास और निदेशक महिला डेयरी, सुंदर लाल सैमवाल को अपर सचिव सचिवालय प्रशासन तथा फिंचाराम को अपर जिलाधिकारी पौड़ी बनाया गया है।

इसके अलावा अनिल गर्ब्याल को महाप्रबंधक परिवहन निगम, जितेंद्र कुमार को अपर जिलाधिकारी हरिद्वार, योगेश मेहरा को डिप्टी कलेक्टर हरिद्वार और प्रमोद कुमार को डिप्टी कलेक्टर चंपावत की जिम्मेदारी दी गई है।

सचिवालय सेवा के महावीर सिंह को अपर सचिव लोक निर्माण विभाग और सुनील सिंह को अपर सचिव गृह नियुक्त किया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: स्कूली छात्र-छात्राओं और स्थानीय लोगों को साइबर अपराध व नशे के प्रति किया जागरूक
Next: बीएड परीक्षा शुल्क वृद्धि पर कांग्रेसियों ने जताया रोष

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारियों ने दी प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बिनसर वनाग्नि हादसे के शहीदों की पुण्यतिथि पर आयोजित हुई सभा
  • जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • मजखाली में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा को लेकर अल्मोड़ा पुलिस सतर्क, परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.