Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • यूकेडी ने एसएसजे विश्वविद्यालय की भर्ती प्रक्रिया पर उठाए सवाल
  • उत्तराखंड

यूकेडी ने एसएसजे विश्वविद्यालय की भर्ती प्रक्रिया पर उठाए सवाल

RNS INDIA NEWS 22/05/2026
WhatsApp Image 2026-05-22 at 16.28.54_11zon

अल्मोड़ा। उत्तराखंड क्रांति दल ने सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय में चल रही शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में अनियमितताओं, आरक्षण रोस्टर के कथित गलत अनुप्रयोग और हितों के टकराव का आरोप लगाते हुए राज्यपाल के नाम जिलाधिकारी के माध्यम से शिकायत पत्र भेजा है। यूकेडी के केंद्रीय संयुक्त सचिव त्रिलोक सिंह लटवाल के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि विश्वविद्यालय में शिक्षक भर्ती प्रक्रिया की निष्पक्षता और पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि आरक्षण रोस्टर का अनुप्रयोग शासनादेशों और यूजीसी दिशानिर्देशों के अनुरूप नहीं किया गया है। संगठन ने मांग उठाई कि यह स्पष्ट किया जाए कि रोस्टर को विश्वविद्यालय स्तर पर लागू किया गया या विभाग एवं परिसर स्तर पर। ज्ञापन में यह भी आरोप लगाया गया कि विश्वविद्यालय के कुलसचिव स्वयं प्रोफेसर पद के अभ्यर्थी बताए जा रहे हैं और चयन प्रक्रिया से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यों में शामिल हैं। साथ ही उनके निकट संबंधियों के भी अभ्यर्थी होने का दावा किया गया है। यूकेडी ने इसे हितों के टकराव की स्थिति बताते हुए चयन प्रक्रिया की निष्पक्षता पर सवाल उठाए हैं। संगठन ने कहा कि यह स्थिति प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों के विपरीत प्रतीत होती है। ज्ञापन में वर्तमान कुलसचिव की अधिकारिता और भर्ती प्रक्रिया में उनकी भूमिका को लेकर भी सवाल उठाए गए हैं। यूकेडी ने मामले की स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच कराने, जांच पूरी होने तक चयन प्रक्रिया पर रोक लगाने, हितों के टकराव वाले अधिकारियों को प्रक्रिया से अलग करने और आरक्षण रोस्टर की वैधानिक समीक्षा कराने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में यूकेडी के जिला अध्यक्ष दिनेश जोशी, जिला कार्यकारी अध्यक्ष पान सिंह लटवाल, पंकज सिंह कपकोटी, जिला महामंत्री देवेश जोशी, सैनिक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष चंदन सिंह मसूनी, गिरीश नाथ गोस्वामी और पवन कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मुख्य पोस्टमास्टर जनरल ने शाखा डाकपालों से किया संवाद, ग्रामीण सेवाओं को मजबूत करने पर जोर
Next: मुख्यमंत्री ने 483 अभ्यर्थियों को प्रदान किये नियुक्ति पत्र

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

04 से 18 जुलाई तक प्रदेशभर में आयोजित होगा 15 दिवसीय ‘सेवा पखवाड़ा’

RNS INDIA NEWS 02/07/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

सीएम धामी ने किया राज्य के सड़क नेटवर्क को सशक्त बनाने के लिए केन्द्रीय मंत्री की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में प्रतिभाग

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 07 जुलाई
  • कुत्तों के विवाद में दरोगा और रिटायर्ड सीओ के रिश्तेदारों में खूनी संघर्ष
  • गुरुकुल कांगड़ी विवि ने शुरू किया एडमिशन पोर्टल
  • जनसुनवाई में 90 शिकायतें पहुंचीं, 48 का मौके पर निस्तारण
  • मूल विद्यालय में कार्यभार ग्रहण नहीं करने वाले शिक्षकों का वेतन रोका जाएगा
  • सेवा पखवाड़े के तहत ताकुला में बहुउद्देशीय शिविर, ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.