Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • अवैध खनन, ओवरलोडिंग और लंबित वादों पर सख्त हुईं डीएम
  • पौड़ी

अवैध खनन, ओवरलोडिंग और लंबित वादों पर सख्त हुईं डीएम

RNS INDIA NEWS 21/05/2026
rns featured image new

पौड़ी(आरएनएस)। कलेक्ट्रेट सभागार में बृहस्पतिवार को आयोजित मासिक स्टाफ बैठक में जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने विभिन्न विभागों की समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने जिला खान अधिकारी और राजस्व विभाग को गुमखाल-सतपुली मार्ग समेत संवेदनशील क्षेत्रों में अवैध खनन व भंडारण के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को कहा। पूर्ति विभाग को गैस गोदामों व पेट्रोल पंपों का नियमित निरीक्षण, आबकारी विभाग को अवैध शराब के खिलाफ अभियान तथा परिवहन विभाग को ओवरलोडिंग, ओवरस्पीड और ड्रिंक एंड ड्राइव मामलों में कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए। लोनिवि एनएच को यात्रा मार्गों पर संकेतक लगाने और मार्ग सुरक्षित रखने को कहा गया। जिलाधिकारी ने जिला विकास प्राधिकरण को मानचित्र आवेदन 10 दिन से अधिक लंबित न रखने तथा पुराने सिविल, राजस्व वादों, लंबित आरोप पत्रों और भू-राजस्व मामलों का निस्तारण 15 जून तक करने के निर्देश दिए। पीपी एक्ट और विविध देय वसूली में तेजी लाने तथा 31 मई तक प्रगति न होने पर संबंधित अमीनों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी भी दी। बैठक में प्रमाणपत्र सत्यापन, ई-ऑफिस व्यवस्था, फार्मर रजिस्ट्री और आधार लिंकिंग की समीक्षा की गई। उपजिलाधिकारियों को पेयजल शिकायतों के त्वरित समाधान के निर्देश दिए गए। बैठक में संयुक्त मजिस्ट्रेट दीक्षिता जोशी, एसडीएम नूपुर वर्मा, चतर सिंह चौहान, संदीप कुमार, आरटीओ विमल चंद्र पांडेय, सीओ तुषार बोरा और मुख्य कृषि अधिकारी ऋतु कुकरेती मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चारधाम यात्रियों की सुविधा में कोई कमी न हो: प्रेमचंद अग्रवाल
Next: पूर्व सीएम हरदा बोले, सत्ता में आए तो बद्री गाय को राज्य माता का दर्जा देंगे

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

सतपाल महाराज ने किया मोटर मार्ग और भवन निर्माण का शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 05/07/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

पांच साल बाद भी पुनर्वास न होने पर तीर्थपुरोहितों में आक्रोश

RNS INDIA NEWS 04/07/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

बणासी गांव में दहशत का पर्याय बना गुलदार पिंजरे में कैद

RNS INDIA NEWS 04/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 07 जुलाई
  • कुत्तों के विवाद में दरोगा और रिटायर्ड सीओ के रिश्तेदारों में खूनी संघर्ष
  • गुरुकुल कांगड़ी विवि ने शुरू किया एडमिशन पोर्टल
  • जनसुनवाई में 90 शिकायतें पहुंचीं, 48 का मौके पर निस्तारण
  • मूल विद्यालय में कार्यभार ग्रहण नहीं करने वाले शिक्षकों का वेतन रोका जाएगा
  • सेवा पखवाड़े के तहत ताकुला में बहुउद्देशीय शिविर, ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.