

अल्मोड़ा। टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जनपद अल्मोड़ा को स्वामी विवेकानंद फाउंडेशन देहरादून की ओर से निशुल्क ट्रूनैट मशीन उपलब्ध कराई गई। मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में संस्था के पदाधिकारियों ने मशीन जिला क्षय रोग विभाग को सौंपी। कार्यक्रम में स्वामी विवेकानंद फाउंडेशन के अध्यक्ष सुंदर सिंह खोलिया और उपाध्यक्ष संदीप पथनी ने जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. प्रांशु डेनियल तथा अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. दीपांकर डेनियल्स की उपस्थिति में मशीन प्रदान की। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि ट्रूनैट मशीन के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में टीबी जांच की सुविधा को मजबूती मिलेगी। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्वामी विवेकानंद फाउंडेशन का आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में टीबी क्लीनिक से एमओटीसी डॉ. पूनम भट्ट, आनंद मेहता, मनोज रावत, ललित मोहन जोशी, डीपी जोशी, शरद मेहता, मदन नगरकोटी, शांति कनवाल तथा ग्रास एनजीओ से गिरीश जोशी मौजूद रहे।

