Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तरकाशी
  • श्रीकोट गांव की बदहाल सड़क से ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ीं
  • उत्तरकाशी

श्रीकोट गांव की बदहाल सड़क से ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ीं

RNS INDIA NEWS 18/05/2026
rns featured image new

उत्तरकाशी(आरएनएस)। विकासखंड के ग्राम सभा श्रीकोट को पुरोला-मोरी मुख्य मोटर मार्ग से जोड़ने वाली सड़क बदहाल पड़ी है। महज तीन किलोमीटर की यह सड़क डेढ़ दशक पहले बनी थी। इसकी खराब हालत के कारण ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे, ऊबड़-खाबड़ रास्ते और कीचड़ है। तीन किलोमीटर की दूरी तय करने में लोगों को लगभग एक घंटा लग जाता है। बरसात के दिनों में हालात और भी बदतर हो जाते हैं। सड़क पर अब तक डामरीकरण और नालियों का निर्माण नहीं हो पाया है। ग्रामीणों को दैनिक आवाजाही में भी कठिनाई होती है। यह समस्या पिछले कई वर्षों से बनी हुई है। ग्रामीणों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से जल्द सड़क की मरम्मत और डामरीकरण कराने की मांग की है। सामाजिक कार्यकर्ता दिनेश खत्री ने बताया कि गांव में करीब 55 परिवार निवास करते हैं। अधिकांश ग्रामीण नकदी और बेमौसमी सब्जी फसलों की खेती पर निर्भर हैं। सड़क खराब होने से किसान अपनी उपज बाजार तक समय पर नहीं पहुंचा पाते हैं जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान हो रहा है। स्वास्थ्य सेवाओं पर भी असर पड़ता है जहां बीमार या गर्भवती महिलाओं को अस्पताल ले जाने में भारी दिक्कतें आती हैं और मरीजों को चारपाई या निजी साधनों से मुख्य सड़क तक पहुंचाना पड़ता है।
सहायक अभियंता पीएमजीएसवाई सुभाष दोरियाल ने बताया कि श्रीकोट सड़क के चार किलोमीटर डामरीकरण के लिए शासन से तीन करोड़ 75 लाख रुपये स्वीकृत हो चुके हैं। वर्तमान में कार्य निविदा प्रक्रिया में है। जल्द ही मरम्मत एवं डामरीकरण कार्य शुरू किया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ‘शिक्षकों को टीईटी पात्रता परीक्षा अनिर्वायता से मुक्त रखें’
Next: ग्राम प्रहरियों के साथ पुलिस की बैठक, नशा तस्करी और सत्यापन पर दिए निर्देश

Related Post

rns featured image new
  • उत्तरकाशी

हर्षिल में ठेका आवंटित होने के बाद भी शुरू नहीं हुए सुरक्षा कार्य

RNS INDIA NEWS 03/07/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

रुद्रेश्वर महादेव गर्भगृह से निकले, हजारों श्रद्धालुओं ने किए भव्य दर्शन

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जुलाई
  • कंपनी में निवेश कर मुनाफे का झांसा दे महिला से 20 लाख ठगे
  • हर्षिल में ठेका आवंटित होने के बाद भी शुरू नहीं हुए सुरक्षा कार्य
  • जापान के छह संत बनेंगे निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर
  • सितारगंज-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग में कार व बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत
  • तस्करी में पकड़े गए 2460 कुंतल काजू व 60 कुंतल चीनी अखरोट नष्ट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.