

अल्मोड़ा। कोतवाली सोमेश्वर पुलिस ने गुमशुदा महिला को हरियाणा से सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। महिला के सुरक्षित मिलने पर परिजनों ने पुलिस का आभार जताया। पुलिस के अनुसार सोमेश्वर क्षेत्र निवासी एक महिला ने 12 मई को कोतवाली सोमेश्वर में सूचना दी थी कि उसकी पुत्री 10 मई को मायके जाने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोड़के के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक हरबंस सिंह के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी अल्मोड़ा एवं रानीखेत बलवंत सिंह रावत के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक मदन मोहन जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने लगातार सुरागरसी और तलाश के बाद महिला को शनिवार को हरियाणा के हांसी शहर से सकुशल बरामद कर लिया। इसके बाद महिला को परिजनों के सुपुर्द किया गया। बरामदगी टीम में अपर उपनिरीक्षक रमेश कुमार, कांस्टेबल नीरज मेहरा और महिला कांस्टेबल दीपा शामिल रहीं।

