Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • जागेश्वर धाम में जाम से श्रद्धालु परेशान, नियमित शटल सेवा शुरू नहीं
  • अल्मोड़ा

जागेश्वर धाम में जाम से श्रद्धालु परेशान, नियमित शटल सेवा शुरू नहीं

RNS INDIA NEWS 18/05/2026
WhatsApp Image 2026-05-18 at 17.17.38_11zon

अल्मोड़ा। जागेश्वर धाम में पर्यटक सीजन शुरू होने के साथ ही यातायात व्यवस्था चरमरा गई है। लगातार बढ़ रही श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच नियमित शटल सेवा शुरू नहीं होने से आए दिन जाम की स्थिति बन रही है। सोमवार को भी धाम क्षेत्र में लंबा जाम लगने से श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

जानकारी के अनुसार पिछले वर्षों में 15 मई से आरतोला से शटल सेवा नियमित रूप से शुरू हो जाती थी, लेकिन इस बार अब तक नियमित संचालन शुरू नहीं हो पाया है। फिलहाल केवल शनिवार और रविवार को ही शटल सेवा संचालित की जा रही है।

वीकेंड पर व्यवस्था संभालने के लिए अल्मोड़ा से अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया था, लेकिन रविवार शाम को टीम के लौटने के बाद सोमवार को स्थिति बिगड़ गई। सुबह से श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने लगी और दोपहर तक साधन सहकारी समिति से विनायक पुल तक लंबा जाम लग गया।

इस दौरान भैसियाछाना क्षेत्र के कांचुला से आई एक शवयात्रा भी जाम में फंस गई। सूचना मिलने पर पुलिस और होमगार्ड जवान मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाकर शवयात्रा के लिए रास्ता बनाया। बाद में पुलिस को विनायक पुल से ऊपर वाहनों की आवाजाही रोकनी पड़ी।

दिनभर विनायक पुल से हर्बल गार्डन तक सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं और श्रद्धालु जाम से जूझते रहे।

पुलिस का कहना है कि नियमित शटल सेवा संचालन के लिए अभी उच्च स्तर से आदेश नहीं मिले हैं। आदेश मिलते ही सेवा नियमित रूप से शुरू कर दी जाएगी।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस बार पिछले वर्ष की तुलना में जागेश्वर धाम में दोगुनी भीड़ पहुंच रही है, लेकिन उसके अनुरूप यातायात व्यवस्था नहीं की गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री धामी ने नवनियुक्त कार्मिकों को पत्र लिखकर दी शुभकामनाएं
Next: कार में टक्कर मारने के बाद वकील पर हमला, तीन युवकों पर मुकदमा

Related Post

WhatsApp Image 2026-07-03 at 17.44.34_11zon (1)
  • अल्मोड़ा

राम मंदिर चंदे की जांच और रानीखेत अस्पताल में डॉक्टरों की नियुक्ति की मांग

RNS INDIA NEWS 03/07/2026 0
WhatsApp Image 2026-07-03 at 17.49.09
  • अल्मोड़ा

लाला बाजार की दुकानों के टेंडर का व्यापारियों ने किया विरोध, आंदोलन की चेतावनी

RNS INDIA NEWS 03/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

चितई इंटर कॉलेज में महिला कोतवाली पुलिस का जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 03/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राम मंदिर चंदे की जांच और रानीखेत अस्पताल में डॉक्टरों की नियुक्ति की मांग
  • लाला बाजार की दुकानों के टेंडर का व्यापारियों ने किया विरोध, आंदोलन की चेतावनी
  • चितई इंटर कॉलेज में महिला कोतवाली पुलिस का जागरूकता अभियान
  • पेयजल संकट पर यूकेडी का जल संस्थान कार्यालय में प्रदर्शन, अधिशासी अभियंता का किया घेराव
  • असंग्रहित गणना प्रपत्र वाले मतदाताओं का होगा दोबारा सत्यापन
  • राशिफल 03 जुलाई
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.