Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं का येलो अलर्ट
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं का येलो अलर्ट

RNS INDIA NEWS 16/05/2026
weather image

देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान कई पर्वतीय जिलों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक और बौछारें पड़ सकती हैं। वहीं 4500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में ओलावृष्टि और बर्फबारी की संभावना भी जताई गई है।

विभाग ने चेतावनी दी है कि कई पहाड़ी क्षेत्रों में बिजली चमकने के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। अन्य पर्वतीय जिलों में भी हल्की बारिश और बादलों की गर्जना के आसार बने हुए हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को भी मौसम का असर बना रहेगा। देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में आंधी-तूफान और गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। कुछ क्षेत्रों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

पूर्वानुमान के अनुसार 18 और 19 मई को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है, जबकि 20 से 22 मई के बीच उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ इलाकों में फिर हल्की बारिश और बौछारें पड़ सकती हैं। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के भी आसार हैं।

वहीं मैदानी जिलों में गर्मी बढ़ने के संकेत हैं। मौसम विभाग ने अगले चार से पांच दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी की संभावना जताई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अभद्रता से परेशान नर्सिंग स्टाफ ने दी कार्य बहिष्कार की चेतावनी
Next: माँ वाराही धाम का भव्य पुनर्निर्माण बनेगा आस्था और पर्यटन का नया केंद्र : मुख्यमंत्री धामी

Related Post

IMG-20260701-WA0004
  • देहरादून

डॉक्टर्स डे के अवसर पर प्रदेश के 37 प्रतिष्ठित डॉक्टर का सम्मान

RNS INDIA NEWS 01/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 02 जुलाई
  • सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर 5.87 लाख रुपये ठगे, केस दर्ज
  • मंत्री बहुगुणा ने जनता से किया संवाद, विकास कार्यों का लिया जायजा
  • डॉक्टर्स डे के अवसर पर प्रदेश के 37 प्रतिष्ठित डॉक्टर का सम्मान
  • धर्मनगरी में पहली बारिश में जलभराव, जाम और कीचड़ से बढ़ीं मुश्किलें
  • कनखल में व्यापारी से स्कूटी और 1.15 लाख रुपये लूटे
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.