Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • ट्रेन में महिला के सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अहम दस्तावेज चोरी
  • देहरादून

ट्रेन में महिला के सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अहम दस्तावेज चोरी

RNS INDIA NEWS 10/05/2026
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। दिल्ली से देहरादून आ रही नंदा देवी एक्सप्रेस में केंद्रीय महिला अफसर का बैग चोरी हो गया। चोरी हुए बैग में भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अहम दस्तावेज और एसटीक्यूसी निदेशालय का आईडी कार्ड था। शिकायत पर जीआरपी देहरादून थाने में शनिवार केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। एसओ जीआरपी सतीश घिल्डियाल ने बताया कि क्लेमनटाउन स्थित सोसायटी एरिया निवासी चारुप्रिया बिष्ट ने तहरीर दी। बताया कि उन्होंने बीते मई की रात 11:50 बजे हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से नंदा देवी एक्सप्रेस के कोच ए थ्री में सफर शुरू किया था। शनिवार 9 मई तड़के करीब पांच बजे जब ट्रेन हर्रावाला स्टेशन के पास पहुंची तो उनकी नींद खुली और उन्होंने पाया कि उनका काले रंग का पिट्ठू बैग गायब है। बैग में उनका आईफोन-15 रखा था। इसके अलावा उनका भारत सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के एसटीक्यूसी निदेशालय का आईडी कार्ड था। साथ ही बैग में ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, आधार कार्ड, विभिन्न बैंकों के डेबिट-क्रेडिट कार्ड और गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय का पीएचडी स्कॉलर आईडी कार्ड भी था। एसओ ने बताया कि अफसर की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब रेलवे स्टेशनों के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। ताकि यह पता लगाया जा सके कि अहम सरकारी दस्तावेजों से भरा बैग लेकर चोर किस स्टेशन पर उतरे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मोलधार-चापड़ा सड़क निर्माण करने की मांग
Next: चंपावत प्रकरण पर भाजपा महिला मोर्चा का कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.