Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • युवक की आत्महत्या मामले में चौकी प्रभारी समेत पांच पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
  • नैनीताल

युवक की आत्महत्या मामले में चौकी प्रभारी समेत पांच पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

RNS INDIA NEWS 08/05/2026
rns featured image new

नैनीताल। खैरना क्षेत्र में युवक की आत्महत्या के मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टीसी ने बड़ा प्रशासनिक कदम उठाते हुए चौकी प्रभारी समेत पांच पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया है। यह कार्रवाई मामले की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई है।

मामला सोमवार, 28 अप्रैल का बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार बालम सिंह बिष्ट खैरना क्षेत्र में नदी और पहाड़ियों का वीडियो बना रहे थे। इस दौरान उनकी पुलिसकर्मियों से कहासुनी हो गई। पुलिस का कहना है कि युवक नशे की हालत में था, जिसके बाद उसका मेडिकल कर पुलिस एक्ट में चालान किया गया और बाद में परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

परिजनों का आरोप है कि घटना के बाद बालम सिंह बिष्ट मानसिक रूप से परेशान हो गए थे। उन्होंने अपनी बहन मुन्नी जलाल और जीजा को फोन कर पुलिसकर्मियों पर अभद्रता और दुर्व्यवहार के आरोप लगाए थे। परिजनों ने पांच हजार रुपये छीनने का आरोप भी लगाया है।

बताया गया कि मानसिक तनाव के चलते युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार युवक ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है, जिसमें उसने अपनी मौत के लिए पुलिसकर्मियों के व्यवहार को जिम्मेदार ठहराया है।

मृतक की बहन मुन्नी जलाल ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपित पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने कहा कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जांच प्रभावित न हो, इसके लिए संबंधित पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बियरशिबा विद्यालय में मातृत्व दिवस कार्यक्रम आयोजित
Next: 19 मई से हवालबाग में महिलाओं के लिए पांच दिवसीय बेकरी प्रशिक्षण

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

राज्यपाल, सांसद और न्यायाधीशों ने योग से दिया निरोगी जीवन का संदेश

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

भवन निर्माण और सर्विस सेंटर में पानी के उपयोग पर लगी रोक हटी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची धाम के पास बस खराब होने से हाईवे पर तीन किलोमीटर लंबा जाम

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.