Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा में 10 मई को सजेगी शास्त्रीय संगीत की महफिल
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में 10 मई को सजेगी शास्त्रीय संगीत की महफिल

RNS INDIA NEWS 08/05/2026
rns featured image new

अल्मोड़ा। सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा में 10 मई को शास्त्रीय संगीत का विशेष आयोजन किया जाएगा। नगर के शारदा पब्लिक स्कूल में आयोजित होने वाला यह समारोह तबला जगत के ख्यातिप्राप्त कलाकार खलीफा उस्ताद आफाक हुसैन खां की स्मृति को समर्पित रहेगा। कार्यक्रम में लखनऊ घराने के खलीफा एवं उस्ताद आफाक हुसैन खां के सुपुत्र उस्ताद इल्मास हुसैन खां मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। रविवार शाम चार बजे से आयोजित होने वाले इस समारोह में देश के प्रतिष्ठित कलाकारों के साथ अल्मोड़ा की युवा प्रतिभाएं भी प्रस्तुति देंगी। कार्यक्रम का उद्देश्य गुरु-शिष्य परंपरा के माध्यम से लखनऊ घराने की तबला वादन शैली को आगे बढ़ाना है। आयोजकों के अनुसार उस्ताद आफाक हुसैन खां लखनऊ घराने की सातवीं पीढ़ी के खलीफा थे। उनके शिष्य पंकज कुमार चौधरी ने वर्षों पहले अल्मोड़ा आकर यहां कई शिष्यों को प्रशिक्षण दिया। उनके शिष्यों में राजेंद्र सिंह न्याल और सुनील कुमार वर्तमान में भातखंडे संगीत महाविद्यालय में तबला शिक्षक हैं। समारोह में उनके शिष्य राजकुमार और ऋतु जोशी तबला वादन प्रस्तुत करेंगे, जबकि हारमोनियम पर नेहा मुनगली संगत देंगी। समारोह में मुंबई से तबला वादक पंडित योगेश समशी और अयोध्या से हारमोनियम वादक दिनकर द्विवेदी भी शामिल होंगे। लखनऊ की रश्मि चौधरी शास्त्रीय गायन प्रस्तुत करेंगी, जिनके साथ तबले पर उस्ताद इल्मास हुसैन खां और हारमोनियम पर दिनकर द्विवेदी संगत करेंगे। समारोह में संगीत क्षेत्र में योगदान देने वाले कलाकारों को सम्मानित भी किया जाएगा। इस वर्ष सरोद वादक पंडित चंद्रशेखर तिवारी, तबला वादक एवं गायक निर्मल पंत, गायक एवं संगीतकार प्रभात शाह तथा गायिका लता पांडे को सम्मानित किया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने किया मेधावियों को सम्मानित
Next: अल्मोड़ा: स्कूल समय में एनटीडी से शिखर तिराहे तक चौपहिया वाहनों पर रोक

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
IMG-20260623-WA0007~2_11zon
  • अल्मोड़ा

कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
  • मासिक अपराध गोष्ठी में साइबर अपराध, यातायात और आपदा प्रबंधन पर फोकस
  • ग्राम विकास और उद्यमिता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.