Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने किया मेधावियों को सम्मानित
  • अल्मोड़ा

महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने किया मेधावियों को सम्मानित

RNS INDIA NEWS 08/05/2026
rns featured image new

अल्मोड़ा। हुकुम सिंह बोरा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सोमेश्वर में आयोजित वार्षिकोत्सव समारोह में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना के तहत चयनित मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र और प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि मेधावी विद्यार्थियों में छात्राओं की बड़ी संख्या शिक्षा के क्षेत्र में बेटियों की बढ़ती प्रगति का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार बालिकाओं की शिक्षा एवं सशक्तिकरण के लिए विभिन्न योजनाओं के माध्यम से कार्य कर रही हैं।

उन्होंने कहा कि छात्र जीवन में केवल विषयों का अध्ययन ही नहीं, बल्कि अनुशासन, समर्पण, परिश्रम और देशभक्ति जैसे गुणों का विकास भी आवश्यक है। मंत्री ने कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल में महाविद्यालय के विकास के लिए लगातार प्रयास किए हैं और शेष कार्यों को भी आगे पूरा किया जाएगा।

कार्यक्रम में प्राचार्य प्रो. ए.के. जोशी, जिला पंचायत सदस्य संतोष कुमार, कुंदन भंडारी, भुवन जोशी, खड़क सिंह नेगी, शंकर बिष्ट, कमल गिरी, धीरज जोशी, सुरेश बोरा, हरीश कुमार, प्रो. कमला धौलाखंडी, डॉ. सी.पी. वर्मा, डॉ. कंचन वर्मा, डॉ. राकेश पांडे, डॉ. भावना, नीरज पांडे, छात्रसंघ अध्यक्ष सलोनी भंडारी सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 19 मई से हवालबाग में महिलाओं के लिए पांच दिवसीय बेकरी प्रशिक्षण
Next: अल्मोड़ा में 10 मई को सजेगी शास्त्रीय संगीत की महफिल

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.