Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चम्पावत
  • चंपावत के चर्चित दुष्कर्म प्रकरण में बदले की भावना से साजिश रचने की आशंका
  • चम्पावत

चंपावत के चर्चित दुष्कर्म प्रकरण में बदले की भावना से साजिश रचने की आशंका

RNS INDIA NEWS 07/05/2026
rns featured image new

चंपावत। चंपावत के चर्चित कथित दुष्कर्म प्रकरण में पुलिस जांच के दौरान साजिश की आशंका सामने आई है। पुलिस के अनुसार विवेचना में बदले की भावना से नाबालिग को बहला-फुसलाकर सुनियोजित षड्यंत्र रचे जाने के संकेत मिले हैं।

पुलिस के मुताबिक छह मई को वादी की ओर से तहरीर देकर आरोप लगाया गया था कि पांच मई की रात उसकी 16 वर्षीय पुत्री के साथ तीन लोगों ने दुष्कर्म किया। तहरीर के आधार पर कोतवाली चंपावत में तत्काल पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक रेखा यादव ने क्षेत्राधिकारी चंपावत के पर्यवेक्षण में 10 सदस्यीय एसआईटी गठित कर जांच के निर्देश दिए।

पुलिस ने बताया कि घटनास्थल का निरीक्षण कर वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए गए तथा आरएफएसएल टीम से परीक्षण कराया गया। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण, सीडब्ल्यूसी के समक्ष काउंसलिंग और न्यायालय में बयान भी दर्ज कराए गए।

विवेचना के दौरान पुलिस को पता चला कि पीड़िता विवाह समारोह में अपनी इच्छा से एक दोस्त के साथ गई थी। पुलिस के अनुसार घटना के दिन पीड़िता की गतिविधियों और आवाजाही की पुष्टि सीसीटीवी फुटेज और सीडीआर से हुई है। चिकित्सीय परीक्षण में किसी प्रकार की बाहरी या आंतरिक चोट अथवा जबरदस्ती के स्पष्ट संकेत नहीं मिले हैं।

पुलिस के मुताबिक कुछ गवाहों के बयान तकनीकी और परिस्थितिजन्य साक्ष्यों से मेल नहीं खा रहे हैं। जांच में यह भी सामने आया कि घटना के दौरान नामजद विनोद सिंह रावत, नवीन सिंह रावत और पूरन सिंह रावत घटनास्थल पर मौजूद नहीं थे।

एसआईटी जांच में कमल रावत, पीड़िता और उसकी महिला मित्र के बीच घटना वाले दिन लगातार संपर्क होने की बात भी सामने आई है। पुलिस का कहना है कि बदले की भावना से प्रेरित होकर नाबालिग को कथित रूप से बहला-फुसलाकर षड्यंत्र रचा गया।

पुलिस अधीक्षक रेखा यादव ने बताया कि मामले में वैज्ञानिक और निष्पक्ष जांच जारी है। डिजिटल और फॉरेंसिक साक्ष्यों का परीक्षण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसी निर्दोष को प्रताड़ित नहीं किया जाएगा और यदि जांच में आरोप भ्रामक या मनगढ़ंत पाए जाते हैं तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: फर्जी नियुक्ति पत्र देकर युवतियों से रेलवे नौकरी के नाम पर ठगी
Next: राशिफल 08 मई

Related Post

rns featured image new
  • चम्पावत

गोलज्यू महोत्सव में कारोबारी गतिविधियां शुरू हुई

RNS INDIA NEWS 05/05/2026 0
rns featured image new
  • चम्पावत

चम्पावत में गोलज्यू महोत्सव की तैयारी तेज

RNS INDIA NEWS 14/04/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • चम्पावत
  • देहरादून

मुख्यमंत्री ने चम्पावत को दी 36.83 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात

RNS INDIA NEWS 31/03/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
  • रिखाड़ी–वाछम मोटर मार्ग के घटिया डामरीकरण पर गुस्सा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.