Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया चुनावी जीत का जश्न; की आतिशबाज़ी, बांटी मिठाई
  • अल्मोड़ा

भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया चुनावी जीत का जश्न; की आतिशबाज़ी, बांटी मिठाई

RNS INDIA NEWS 04/05/2026
WhatsApp Image 2026-05-04 at 16.57.53_11zon

अल्मोड़ा। असम, पांडिचेरी और पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की जीत पर सोमवार को चौघानपाटा में कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरण और आतिशबाजी कर खुशी जताई। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत का जश्न मनाया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान ने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री के नेतृत्व, पार्टी की नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं पर जनता के विश्वास का परिणाम है। उन्होंने कहा कि आगामी उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में भी भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ जीत दर्ज करेगी। कैलाश शर्मा ने कहा कि यह सफलता कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने कहा कि चुनाव परिणामों से कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ा है और यह आगामी चुनावों के लिए सकारात्मक संकेत है। मेयर अजय वर्मा ने कहा कि भाजपा की जीत जनता के विश्वास की जीत है। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है, जिसका असर चुनाव परिणामों में दिखाई दे रहा है। बिट्टू कर्नाटक ने कहा कि यह जीत संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं के अथक प्रयासों का प्रतीक है। उन्होंने विश्वास जताया कि पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में भी बेहतर प्रदर्शन करेगी। कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट, ललित लटवाल, रवि रौतेला, प्रकाश भट्ट, राजीव गुरुरानी, धर्मेंद्र बिष्ट, मनीष जोशी, पंकज भाकुनी, कैलाश गुरुरानी, जगदीश चौहान, संजय जोशी, मनोज तिवारी, मनोज सनवाल, मनोज जोशी, मुस्तकीम मालिक, अन्नू भोज, अभय शाह, अमित साह, पंकज जोशी, देवेंद्र भट्ट, अर्जुन बिष्ट, राजेंद्र बिष्ट, देवाशीष नेगी, नवीन बिष्ट, आनंद कनवाल, जगत भट्ट, नीरज सांगा, आशीष जोशी, कृष्ण बहादुर, राहुल कुमार, युवम, हरीश कनवाल, किशन बिष्ट, कमला तिवारी, ममता शाह, पूनम त्रिपाठी, मीरा मिश्रा, आशा बिष्ट और रेखा आर्या समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: व्यावसायिक सिलेंडर के दाम बढ़ने पर व्यापारियों का प्रदर्शन
Next: वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा के लिए हर जिले में बनेगी समिति

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कसार देवी में ‘जात्रा: द कसार फेस्टिवल 2026’ का शुभारंभ, लोक संस्कृति की रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.