Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा के लिए हर जिले में बनेगी समिति
  • देहरादून

वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा के लिए हर जिले में बनेगी समिति

RNS INDIA NEWS 04/05/2026
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। उत्तराखंड में वरिष्ठ नागरिकों की जिंदगी और संपत्ति के संरक्षण के लिए लागू नियमों के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर राज्य सरकार ने महत्वपूर्ण कदम उठाने की तैयारी की है। सभी जनपदों में जिला मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में जिला स्तरीय वरिष्ठ नागरिक समितियों का शीघ्र गठन किया जाएगा। साथ ही पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिए जाएंगे कि थाना स्तर पर वरिष्ठ नागरिकों के साथ मासिक बैठकें आयोजित कर उनकी समस्याओं का समाधान किया जाए। यह आश्वासन समाज कल्याण मंत्री खजान दास ने संयुक्त नागरिक संगठन की पहल पर अपने कार्यालय में सोमवार को आयोजित संवाद कार्यक्रम में दिया। संवाद में वरिष्ठ नागरिकों के हित में कार्यरत सामाजिक संस्थाओं और रेजिडेंट वेलफेयर समितियों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस दौरान वरिष्ठ नागरिकों ने सरकारी कार्यालयों, पुलिस विभाग, अस्पतालों और रोडवेज स्टेशनों पर उनकी आयु को ध्यान में रखते हुए सम्मानपूर्वक प्राथमिकता दिए जाने की मांग रखी। इसके अलावा सचिवालय में सीनियर सिटीजन कार्ड के आधार पर प्रवेश की सुविधा उपलब्ध कराने की भी मांग की गई। संगठन के मांग पत्र पर प्रतिक्रिया देते हुए कैबिनेट मंत्री खजान दास ने भरोसा दिलाया कि जिला स्तरीय समितियों के गठन के बाद इन समस्याओं का प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन संरक्षक डॉ. एस फारूक ने की, जबकि संचालन देवेंद्र पाल ‘मोंटी’ ने किया। कार्यक्रम में संयुक्त नागरिक संगठन के सचिव सुशील त्यागी, गिरीश चंद्र भट्ट, नरेश चंद्र कुलाश्री, मुकेश नारायण शर्मा, दिनेश भंडारी, लेफ्टिनेंट जनरल अश्वनी कुमार बख्शी, खुशवीर सिंह, प्रकाश नागिया, डॉ. दिनेश सक्सेना, केशव चंद्र उनियाल, डॉ. राकेश डंगवाल, रजनीश मित्तल, एलआर कोठियाल, जसवीर सिंह रेनोत्रा, ठाकुर शेर सिंह, एसके गुप्ता सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया चुनावी जीत का जश्न; की आतिशबाज़ी, बांटी मिठाई
Next: बिना तैयारी बैठक में पहुंचे अधिकारियों पर सीएम धामी सख्त, जताई कड़ी नाराजगी

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.