Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • अतिक्रमण कार्रवाई के विरोध में भड़के रेड़ी-पटरी व्यापारी, नगर निगम में धरना
  • हरिद्वार

अतिक्रमण कार्रवाई के विरोध में भड़के रेड़ी-पटरी व्यापारी, नगर निगम में धरना

RNS INDIA NEWS 01/04/2026
rns featured image new

हरिद्वार(आरएनएस)। अतिक्रमण के नाम पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए रेहड़ी-पटरी के स्ट्रीट वेंडर्स और लघु व्यापारियों ने गुरुवार को नगर निगम के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। लघु व्यापार एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा के नेतृत्व में व्यापारियों ने तुलसी चौक से नगर निगम प्रांगण तक पैदल मार्च निकाला और आयुक्त कार्यालय के बाहर एक दिवसीय धरना दिया। प्रदर्शनकारियों ने नगर निगम पर वेंडिंग नीति के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए लाइसेंसधारी व्यापारियों को निर्धारित स्थानों पर व्यवस्थित करने की मांग उठाई। संजय चोपड़ा ने कहा कि वर्ष 2012 में नगर निगम और जिला प्रशासन की ओर से 15 वेंडिंग जोन चिह्नित किए गए थे, लेकिन आज तक पंजीकृत व्यापारियों को व्यवस्थित रूप से वहां स्थापित नहीं किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि इसके विपरीत नगर निगम की ओर से कार्रवाई के नाम पर उनका सामान जब्त कर रोजगार छीना जा रहा है। उन्होंने मांग की कि नगर निगम जल्द फेरी समिति की बैठक बुलाकर सभी स्ट्रीट वेंडर्स संगठनों को आमंत्रित करे और पारदर्शी तरीके से उन्हें उचित स्थान आवंटित किया जाए। चेतावनी दी कि यदि दो दिन के भीतर उत्पीड़न बंद नहीं हुआ तो 2 मई से अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू किया जाएगा। धरने में राजकुमार, कमल सिंह, विजय गुप्ता, फूल सिंह, ओम प्रकाश भाटिया, मोहनलाल, कल्याण, वीरेंद्र कुमार, चंदन दास, नीतीश अग्रवाल, कपिल सिंह, सुबोध गुप्ता, कुंदन कश्यप आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 01 अप्रैल
Next: एलपीजी की किल्लत पर कांग्रेस ने उठाई आवाज, केंद्र से तत्काल आपूर्ति बढ़ाने की मांग

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

शिवालिक नगर में सर्वे करने आई टीम का किया विरोध

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

सहकारी उपभोक्ता भंडार विवाद में भाजपा नेता समेत दोनों पक्षों पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • डॉक्टरों के तबादले के विरोध में आशाओं का जिला अस्पताल में प्रदर्शन
  • महिलाओं को प्रभावी आजीविका गतिविधियों से जोड़ा जाए
  • कोसी बैराज पहुंचकर डीएम ने परखी जलापूर्ति व्यवस्था, दिए निर्देश
  • इंदौर जा रही बस में भीषण आग, 5 श्रद्धालु जिंदा जले, कुल 8 की मौत
  • राशिफल 01 जुलाई
  • डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर डॉ. बी.सी. राय को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.