Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • असम चुनाव में मोदी होंगे भाजपा का चेहरा
  • राष्ट्रीय

असम चुनाव में मोदी होंगे भाजपा का चेहरा

RNS INDIA NEWS 19/02/2021
rns featured image new

अलग-अलग गुटों में संतुलन साधने के लिए भाजपा ने बनाई रणनीति

लोकसभा चुनाव के बाद विधानसभा चुनाव में बदला सियासी पैटर्न भी बनी वजह

नई दिल्ली ,19 फरवरी (आरएनएस)। असम में जल्द होने जा रहे विधानसभा चुनाव में भाजपा सीएम सर्बानंद सोनोवाल को नहीं बल्कि पीएम मोदी को अपना चेहरा बनाएगी। पार्टी ने यह निर्णय विधानसभा चुनावों में बदले सियासी पैटर्न के साथ राज्य में तीन ताकतवर गुटों के बीच संतुलन साधने के लिए लिया है। पार्टी के इतिहास में यह पहला मौका होगा जब वह राज्य के सीएम को इस पद का उम्मीदवार नहीं बनाएगी।
दरअसल पार्टी नेतृत्व विधानसभा चुनाव में मतदाताओं की में आए बदलाव को ले कर बेहद सतर्क है। साल 2019 के लोकसभा चुनाव के बाद उन राज्यों में जहां पार्टी सत्ता में थी, वहां सीएम को फिर से सीएम पद का उम्मीदवार बनाने की रणनीति काम नहीं आई। लोकसभा के मुकाबले विधानसभा चुनाव में पार्टी के मतों में भारी गिरावट दर्ज की गई। हरियाणा में पार्टी किसी प्रकार सत्ता बचाने में कामयाब रही। जबकि महाराष्टï्र और झारखंड में पार्टी को सत्ता गंवानी पड़ी।

अलग-अलग ताकतवर गुट भी हैं कारण
इसके अलावा राज्य में तीन अलग-अलग ताकतवर गुट है। सीएम सोनोवाल के अलावा राज्य सरकार में मंत्री हेमंत विस्वा सरमा और राष्टï्रीय महासचिव दिलीप सैकिया का राज्य के अलग-अलग इलाकों में अपना आधार है। सोनोवाल के अलावा सैकिया और सरमा भी सीएम पद के प्रबल दावेदार हैं। ऐसे में अगर पार्टी किसी एक को सीएम पद का चेहरा बनाती है तो दूसरे गुट से नुकसान होने का खतरा है। यही कारण है कि पार्टी ने इस बार पीएम मोदी के चेहरे के सहारे चुनाव लडऩे का फैसला किया है।

पीएम की लोकप्रियता बरकरार
पार्टी सूत्रों का कहना है कि राज्य में अलग-अलग गुट के इतर पीएम की स्वीकार्यता में कोई कमी नहीं आई है। पूर्वोत्तर के राज्यों में पीएम की लोकप्रियता में पहले की तुलना में और बढ़ोत्तरी ही हुई है। पीएम को आगे कर चुनाव लडऩे की स्थिति में सत्ता विरोधी मतों का विपक्ष के पक्ष में ध्रुवीकरण को रोका जा सकता है। इसके अलावा इस निर्णय से तीनों गुट एक दूसरे को नुकसान नहीं पहुंचाएंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: किसान आंदोलन के मुददे पर विपक्ष का हंगामा, सदन आधे घंटे के लिये स्थगित
Next: नई शिक्षा नीति आत्मनिर्भर भारत की ओर एक कदम : मोदी

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • डिजिटल दुनिया में गढ़वाली-कुमाउंनी की भी एंट्री, जीबीपीआईईटी ने तैयार किया एआई चैटबॉट
  • दोसाद नदी संरक्षण परियोजना के कार्यों का नाबार्ड ने किया मूल्यांकन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.