Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • वनाग्नि रोकथाम को लेकर चौपाल, जनसहभागिता बढ़ाने पर जोर
  • अल्मोड़ा

वनाग्नि रोकथाम को लेकर चौपाल, जनसहभागिता बढ़ाने पर जोर

RNS INDIA NEWS 28/04/2026
rns featured image new

अल्मोड़ा। जिले में वनाग्नि की घटनाओं की रोकथाम और जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विकासखंड द्वाराहाट के सभागार में वनाग्नि चौपाल का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जिलाधिकारी एवं जिला स्तरीय वनाग्नि समिति के अध्यक्ष अंशुल सिंह के निर्देशों के क्रम में आयोजित हुआ, जिसमें विकासखंड स्तरीय वनाग्नि समिति, ग्राम स्तरीय समितियों के अध्यक्षों, वन विभाग और पंचायतीराज विभाग के कार्मिकों ने भाग लिया। चौपाल में वनाग्नि के दुष्प्रभावों के प्रति आमजन को जागरूक करने और प्रबंधन में जनसहभागिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। प्रतिभागियों को बताया गया कि वनाग्नि के कारण जल स्रोत सूखते हैं, जैव विविधता को नुकसान पहुंचता है और मानव-वन्यजीव संघर्ष बढ़ता है। इसके साथ ही ग्लोबल वार्मिंग और जलवायु परिवर्तन पर पड़ने वाले प्रभावों की भी जानकारी दी गई। मुख्य प्रशिक्षक गजेंद्र कुमार पाठक ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से वनाग्नि से होने वाले नुकसान और उसके नियंत्रण के उपायों की जानकारी दी। उन्होंने शीतलाखेत मॉडल का उल्लेख करते हुए स्थानीय स्तर पर जनसहयोग से वनाग्नि नियंत्रण में सक्रिय भागीदारी की आवश्यकता बताई। कार्यक्रम के तहत देर शाम विकासखंड के डढोली गांव में भी चौपाल आयोजित कर ग्रामीणों को वनाग्नि से बचाव और रोकथाम के उपायों के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान खंड विकास अधिकारी संतोष जेठी, ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख सुनील कांडपाल, वन क्षेत्राधिकारी गोपाल दत्त जोशी समेत अन्य मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: प्रशिक्षण कार्यक्रम में उन्नत बीज व वैज्ञानिक तकनीक से खेती को बढ़ावा
Next: पीजी डॉक्टरों के आरडीए गठन को अफसरों की हरी झंडी, फैकल्टी का भी बनेगा संगठन

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
  • खनन के विरोध में नदी में उतरे ग्रामीण, खुदाई मशीन रुकवाई
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.