Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • गोलगप्पे खाने से फूड प्वाइजनिंग, बच्चे की मौत; 36 से अधिक लोग बीमार
  • राष्ट्रीय

गोलगप्पे खाने से फूड प्वाइजनिंग, बच्चे की मौत; 36 से अधिक लोग बीमार

RNS INDIA NEWS 27/04/2026
rns featured image new

गिरिडीह। झारखंड के गिरिडीह जिले में फूड प्वाइजनिंग की घटना में एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि 36 से अधिक लोग बीमार हो गए। मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बजटो गांव का है, जहां गोलगप्पे खाने के बाद लोगों की तबीयत बिगड़ गई।

जानकारी के अनुसार गांव में शनिवार शाम एक ठेलेवाला गोलगप्पे बेचने आया था। गांव के कई बच्चों, महिलाओं और पुरुषों ने उससे गोलगप्पे खाए। रात में कुछ लोगों को हल्की परेशानी हुई, लेकिन रविवार सुबह तक कई लोगों में तेज बुखार, पेट दर्द, उल्टी और दस्त के लक्षण दिखाई देने लगे।

हालात बिगड़ने पर ग्रामीणों ने सभी मरीजों को गिरिडीह सदर अस्पताल पहुंचाया। इलाज के दौरान एक मासूम बच्चे की मौत हो गई, जबकि अन्य मरीजों का उपचार जारी है। अस्पताल में भर्ती मरीजों में बड़ी संख्या में बच्चे शामिल हैं।

घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम अस्पताल पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। सिविल सर्जन ने इसे फूड प्वाइजनिंग का मामला बताया है।

पुलिस ने मामले में ठेलेवाले की तलाश शुरू कर दी है, जिसने गांव में गोलगप्पे बेचे थे। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और बाहर का खाद्य पदार्थ सावधानी से सेवन करने की अपील की है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखंड में 28-29 अप्रैल के लिए येलो व ऑरेंज अलर्ट, गर्मी के बीच बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी
Next: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया हरीश रावत का 78वां जन्मदिवस

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अखबार में खाना परोसने पर होगी कार्रवाई, खाद्य कारोबारियों को चेतावनी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सीजेआई ने पांच नए जजों को दिलाई शपथ, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या हुई 37

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.