Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • नगर निगम ने रेलवे के गंदे पानी की निकासी का काम रोका, कब्जे में ली जेसीबी
  • पौड़ी

नगर निगम ने रेलवे के गंदे पानी की निकासी का काम रोका, कब्जे में ली जेसीबी

RNS INDIA NEWS 25/04/2026
rns featured image new

कोटद्वार(आरएनएस)। रेलवे स्टेशन के निर्माणाधीन भवन के गंदे पानी की निकासी के लिए किया जा रहा काम नगर निगम की टीम ने रुकवा दिया। टीम ने जेसीबी व ह्यूम पाइप कब्जे में ले लिए। टीम का कहना था कि रेलवे द्वारा नगर निगम की नवनिर्मित सड़क को खोदकर उसमें पाइप डालने की अनुमति नगर निगम से नहीं ली गई है। कोटद्वार में रेलवे स्टेशन के नए भवन का निर्माण चल रहा है। भवन निर्माण में विलंब और खामियों से अधिकारी और कार्यदायी संस्था में बौखलाहट बनी है। शनिवार को भी कुछ ऐसा ही हुआ। रेलवे स्टेशन के टॉयलेट-बाथरूम के पानी की निकासी के लिए गोविंद नगर कॉलोनी के मार्ग से आवाजाही बंद कर ह्यूम पाइप डालने के लिए गड्ढा खोद दिया गया। इससे मार्ग से आवागमन ठप हो गया। लोगों को या तो रास्ता बदलना पड़ा या फिर जोखिम उठाकर और परेशान होकर गुजरना पड़ा। सूचना मिलने पर सहायक नगर आयुक्त चंद्रशेखर शर्मा टीम के साथ मौके पर पहुंचे। नगर निगम से अनुमति लिए बिना नवनिर्मित इंटरलॉक सड़क को खोदकर उसमें डाले गए ह्यूम पाइप नाले से जोड़ने पर नाराजगी जताई। रेलवे की कार्यदायी संस्था के इंजीनियर को फटकार लगाते हुए उन्होंने निर्माण कार्य रुकवा दिया। मौके पर खड़ी जेसीबी को ह्यूम पाइप समेत कब्जे में ले लिया गया।
हालांकि इंजीनियर का कहना था कि निर्माण कार्य की अनुमति ली गई है लेकिन इंजीनियर टीम को अनुमति पत्र दिखा नहीं सके। सहायक नगर आयुक्त ने नगर निगम से लिखित अनुमति लिए जाने के बाद ही निर्माण कार्य शुरू होने देने की बात कही। इस बाबत रेलवे गति शक्ति यूनिट प्रभारी सुबोध चौहान से संपर्क किया गया, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: एसडीआरएफ ने गांधी इंटर कॉलेज पनुवानौला में दिया आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण
Next: हाईस्कूल के सभी पेपरों में शामिल हुई छात्रा की अंकतालिका खाली

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार की दस्तक से दहशत, वन विभाग ने बढ़ाई गश्त

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रोड कटिंग के बाद डामरीकरण करना भूला विभाग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत
  • ‘कम तेल की थाली, स्वस्थ भारत की खुशहाली’ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम
  • पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर निकली पेंशन न्याय यात्रा
  • एसएसजे मेडिकल कॉलेज में राष्ट्रीय फॉरेंसिक चिकित्सा एवं विष विज्ञान सम्मेलन आयोजित
  • हवालबाग में जनकल्याण शिविर आयोजित, सरकारी योजनाओं की दी जानकारी
  • मोदी सरकार के 12 वर्षों में हुए अभूतपूर्व विकास कार्य: डॉ. धन सिंह रावत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.