Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • हाईस्कूल के सभी पेपरों में शामिल हुई छात्रा की अंकतालिका खाली
  • टिहरी

हाईस्कूल के सभी पेपरों में शामिल हुई छात्रा की अंकतालिका खाली

RNS INDIA NEWS 25/04/2026
rns featured image new

नई टिहरी(आरएनएस)। उत्तराखंड की बोर्ड परीक्षा के मूल्यांकन में गड़बड़ी का आरोप लगाया गया है। बोर्ड की लापरवाही इस कदर सामने आई है कि बोर्ड परीक्षा के सभी पेपरों में शामिल छात्रा को पांच विषय में से एक भी विषय में कोई अंक नहीं दिए गए हैं जिससे उसका परीक्षा परिणाम अपूर्ण बताया गया है। इसी तरह गणित विषय में भी छात्रों को बहुत कम अंक दिए गए हैं। छात्रों और अभिभावकों ने बोर्ड की लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए परीक्षा परिणाम में सुधार करने की मांग की है। उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा का लाखों छात्र-छात्राओं को बेसब्री से इंतजार था। 25 अप्रैल को परीक्षा परिणाम जारी होने पर अधिकतर छात्र-छात्राओं ने सफलता प्राप्त की है लेकिन जाखणीधार ब्लॉक के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लामरीधार के हाईस्कूल के कई छात्रों की खुशियों पर बोर्ड ने पानी फेर दिया है। प्रधानाध्यापक विनोद मलासी ने बताया कि स्कूल के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं तब निराशा हाथ लगी जब उन्हें बोर्ड की लापरवाही का खामियाजा भुगतना पड़ा है। उन्होंने बताया कि स्कूल की रश्मि पुत्री जगत लाल ने बोर्ड परीक्षा के सभी पेपरों में शामिल हुई लेकिन अंक पत्र में उसे किसी भी विषय में कोई अंक नहीं दिए गए हैं। इसी तरह कॉपी जांचने में भी गड़बड़ी सामने आई है। एक छात्र को गणित में तीन अंक दिए गए हैं जबकि दो अन्य छात्रों को छह और नौ अंक दिए गए हैं। मूल्यांकन में की गई इस गड़बड़ी से वह छात्र खासे निराश हैं। छात्र-छात्राओं का कहना है कि उन्हें गणित विषय में भी अन्य विषय की तरह अच्छे अंक आने की उम्मीद थी लेकिन मूल्यांकन की लापरवाही से उन्हें निराशा हाथ लगी है। छात्रों और अभिभावकों ने मूल्यांकन में हुई गड़बड़ी में शीघ्र सुधार करने की मांग की है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नगर निगम ने रेलवे के गंदे पानी की निकासी का काम रोका, कब्जे में ली जेसीबी
Next: राशिफल 26 अप्रैल

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

मैती मिलन मेले में कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

मुख्य सचिव के फ्लीट वाहन ने कार को मारी टक्कर, लोगों का हंगामा, चालक को गिरफ्तार करने की मांग

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

गजा क्षेत्र के गैस कनेक्शन ट्रांसफर करने की लगाई गुहार

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर निकली पेंशन न्याय यात्रा
  • एसएसजे मेडिकल कॉलेज में राष्ट्रीय फॉरेंसिक चिकित्सा एवं विष विज्ञान सम्मेलन आयोजित
  • हवालबाग में जनकल्याण शिविर आयोजित, सरकारी योजनाओं की दी जानकारी
  • मोदी सरकार के 12 वर्षों में हुए अभूतपूर्व विकास कार्य: डॉ. धन सिंह रावत
  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.