Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • तृतीय केदार तुंगनाथ के कपाट खुले, सैकड़ों श्रद्धालु बने साक्षी
  • रुद्रप्रयाग

तृतीय केदार तुंगनाथ के कपाट खुले, सैकड़ों श्रद्धालु बने साक्षी

RNS INDIA NEWS 22/04/2026
rns featured image new

रुद्रप्रयाग(आरएनएस)। तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ मंदिर के कपाट बुधवार को तय मुहूर्त पर श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। कपाटोद्घाटन के साढ़े सात सौ से अधिक श्रद्धालु साक्षी बने। इस मौके पर मंदिर को करीब आठ कुंतल फूलों से भव्य रूप से सजाया गया। भगवान तुंगनाथ की चल उत्सव विग्रह डोली अपने अंतिम रात्रि प्रवास चोपता से बुधवार सुबह नौ बजे धाम के लिए रवाना हुई। साढ़े तीन किलोमीटर की खड़ी चढ़ाई तय करते हुए डोली साढ़े दस बजे मंदिर परिसर पहुंची। इस दौरान बाबा भोलेनाथ के जयकारों के बीच श्रद्धालुओं ने डोली का स्वागत कर आशीर्वाद लिया। वहीं मंदिर की परिक्रमा के बाद डोली को पार्वती मंदिर में विराजमान किया गया। इसके बाद मक्कू के हक-हकूकधारी ब्राह्मणों ने भोग मूर्तियों को उतारकर गर्भगृह में विधिवत पूजा-अर्चना की। परंपरा के अनुसार स्वयंभू लिंग को पुष्प और अक्षत अर्पित कर जागृत किया गया। मंदिर के मठाधीश राम प्रसाद मैठाणी ने पूजा संपन्न कराई, जिसके बाद श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर बाबा तुंगनाथ का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर पूर्व विधायक मनोज रावत, जिला पंचायत सदस्य प्रीति पुष्पवाण, डोली प्रभारी प्रकाश पुरोहित, आचार्य लंबोदर प्रसाद मैठाणी, नव निर्वाचित मठाधीश मुकेश मैठाणी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गोल्ज्यू यात्रा का पुष्प वर्षा के साथ किया भव्य स्वागत
Next: 12 घंटे में साधु की हत्या का खुलासा, नेपाली युवक गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

अतिवृष्टि से गदेरा उफनाया, पांच पुलिया बहीं, मार्ग और कृषि भूमि को नुकसान

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ठेके के विवाद में पुलिसकर्मी के निलंबन की मांग

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • ‘कम तेल की थाली, स्वस्थ भारत की खुशहाली’ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम
  • पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर निकली पेंशन न्याय यात्रा
  • एसएसजे मेडिकल कॉलेज में राष्ट्रीय फॉरेंसिक चिकित्सा एवं विष विज्ञान सम्मेलन आयोजित
  • हवालबाग में जनकल्याण शिविर आयोजित, सरकारी योजनाओं की दी जानकारी
  • मोदी सरकार के 12 वर्षों में हुए अभूतपूर्व विकास कार्य: डॉ. धन सिंह रावत
  • राशिफल 12 जून
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.