Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • आतंक के साए से बाहर निकल रहा कश्मीर
  • जम्मू कश्मीर
  • राष्ट्रीय

आतंक के साए से बाहर निकल रहा कश्मीर

RNS INDIA NEWS 18/02/2021
rns featured image new

31 साल बाद खुला श्रीनगर का प्राचीन शीतल नाथ मंदिर

नई दिल्ली ,18 फरवरी (आरएनएस)। अनुच्छेद 370 के खत्म होने के बाद से जम्मू कश्मीर में परिवर्तन साफ तौर पर दिखाई दे रहा है। इस बात की गवाही श्रीनगर का शीतल नाथ मंदिर भी दे रहा है। दरअसल, श्रीनगर स्थित शीतलनाथ मंदिर 31 साल की लंबी अवधि के बाद से फिर से खुल गया है।
बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर इस मंदिर को खोला गया और विशेष पूजा भी आयोजित की गई। खास बात यह है कि इस मंदिर को खोलने में स्थानीय लोग, खासतौर पर मुस्लिम समुदाय के लोगों से काफी सहयोग मिला। स्थानीय लोगों ने बताया कि जब घाटी में हालात सामान्य हो रहे है तो ऐसे में हब्बा कदल इलाके में स्थित इस मंदिर के दरवाजे भक्तों के लिए फिर से खोल दिए गए है। बसंत पंचमी के अवसर पर मंदिर में विशेष पूजा अर्चना करने के बाद एक श्रद्धालु ने बताया कि उन्हें यहां पूजा अर्चना करने में कोई दिक्कत नहीं हुई। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने काफी सहयोग किया। दरअसल, घाटी में बढ़ते आतंकवाद को देखते हुए इस मंदिर को बंद कर दिया गया था। मंदिर को बंद करने का सबसे बड़ा कारण यह भी था कि वहां हिंदू विरोधी माहौल लगातार बन रहे थे। हालांकि, अनुच्छेद 370 के हटने के बाद अब हालात सामान्य होते दिख रहे है। कश्मीर में आतंकवाद की घटनाएं भी कम हो रही है। यही कारण है कि अब मुस्लिम समुदाय के लोग भी हिंदुओं का दिल खोलकर स्वागत कर रहे हैं।
बसंत पंचमी के अवसर पर हर साल बाबा शीतल नाथ भैरव के मंदिर में धूमधाम से पूजा अर्चना की जाती है। हर साल पूजा होती थी लेकिन बंद मंदिर की। इस साल इसे खोला गया है। यही कारण रहा कि इस साल का बसंत पंचमी यहां के लिए कुछ खास रहा। प्रशासन की ओर से भी लोगों को सहयोग किया जा रहा है। गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने 2019 में जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 के खत्म होने की घोषणा की थी। हाल में ही संसद में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी ने बताया था कि 2019 से घाटी में 157 आतंकवादी मारे गए हैं जबकि 2020 में यह संख्या बढक़र 221 हो गई थी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भाजपा में शामिल होंगे मेट्रो मैन श्रीधरन
Next: कोरोना : विदेश से आने वाले लोगों के लिए जारी हुए नए दिशा-निर्देश

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 26 जून
  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.