Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • स्कूली समय में सुरक्षा बढ़ाने की मांग को लेकर रेडक्रॉस ने कोतवाल को सौंपा ज्ञापन
  • अल्मोड़ा

स्कूली समय में सुरक्षा बढ़ाने की मांग को लेकर रेडक्रॉस ने कोतवाल को सौंपा ज्ञापन

RNS INDIA NEWS 21/04/2026
IMG-20260421-WA0123_11zon

अल्मोड़ा। स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर रेडक्रॉस के प्रतिनिधिमंडल ने कोतवाल योगेश उपाध्याय से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। इस दौरान विद्यालयों के आसपास स्कूली समय में पुलिस की नियमित तैनाती सुनिश्चित करने की मांग उठाई गई।

प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि सुबह स्कूल खुलने और छुट्टी के समय विद्यालयों के बाहर अत्यधिक भीड़ और अव्यवस्थित यातायात के कारण बच्चों की सुरक्षा प्रभावित होती है। कई स्थानों पर तेज रफ्तार दोपहिया वाहन चालक नियमों की अनदेखी करते हुए गुजरते हैं, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है।

ज्ञापन के माध्यम से प्रमुख विद्यालयों के बाहर पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाने, यातायात व्यवस्था को नियंत्रित करने और बच्चों के लिए सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने की मांग की गई। साथ ही तेज गति से वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई पर जोर दिया गया।

कोतवाल ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस दिशा में आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।

प्रतिनिधिमंडल में रेडक्रॉस प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज सनवाल, यूथ रेडक्रॉस चेयरमैन अमित साह मोनू, व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष अजय वर्मा और कृष्ण बहादुर सिंह, प्रधान विनोद जोशी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: स्पोर्ट्स कॉलेजों में कक्षा 6 में प्रवेश के लिए पंजीकरण शुरू, 10 मई अंतिम तिथि
Next: जागेश्वर धाम में गर्भगृह में असलहे के साथ प्रवेश पर विवाद, पुजारियों ने जताई नाराजगी

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

‘कम तेल की थाली, स्वस्थ भारत की खुशहाली’ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 16.18.00_11zon
  • अल्मोड़ा

पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर निकली पेंशन न्याय यात्रा

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत
  • ‘कम तेल की थाली, स्वस्थ भारत की खुशहाली’ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम
  • पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर निकली पेंशन न्याय यात्रा
  • एसएसजे मेडिकल कॉलेज में राष्ट्रीय फॉरेंसिक चिकित्सा एवं विष विज्ञान सम्मेलन आयोजित
  • हवालबाग में जनकल्याण शिविर आयोजित, सरकारी योजनाओं की दी जानकारी
  • मोदी सरकार के 12 वर्षों में हुए अभूतपूर्व विकास कार्य: डॉ. धन सिंह रावत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.