Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • 10 दिन बाद श्रीनगर से कोटद्वार पहुंची रोडवेज बस
  • पौड़ी

10 दिन बाद श्रीनगर से कोटद्वार पहुंची रोडवेज बस

RNS INDIA NEWS 15/04/2026
rns featured image new

कोटद्वार(आरएनएस)। आखिरकार 10 दिन बाद श्रीनगर डिपो की बस कोटद्वार पहुंची। कोटद्वार में श्रीनगर की बस सेवा के लिए प्रतीक्षारत यात्रियों ने राहत की सांस ली।
कोटद्वार डिपो से श्रीनगर के लिए रोजाना दो बसें संचालित होती है। पहली बस तड़के चार बजे और दूसरी 4:30 बजे रवाना हो जाती है। इसके बाद पूरे दिन श्रीनगर के लिए कोई बस उपलब्ध नहीं होती। श्रीनगर डिपो की इकलौती बस दोपहर डेढ़ बजे कोटद्वार से श्रीनगर के लिए वापसी करती है। तकनीकी खराबी एवं अन्य कारणों से बस का संचालन पांच अप्रैल से बंद था। कोटद्वार में दोपहर श्रीनगर जाने के लिए बस की प्रतीक्षा करने वाले यात्रियों में बस नहीं मिलने पर नाराजगी बढ़ रही थी। वहीं, कोटद्वार डिपो प्रशासन का सिरदर्द भी बढ़ गया था। हाल ही में कोटद्वार डिपो से श्रीनगर डिपो से संपर्क कर कहा गया था कि श्रीनगर डिपो अपनी बस जल्द संचालित नहीं करता तो मुख्यालय से अनुमति लेकर दोपहर एक बजे कोटद्वार डिपो की बस का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। इसके बाद श्रीनगर डिपो से कोटद्वार के लिए बस सेवा शुरू कर दी गई। बुधवार दोपहर बस कोटद्वार डिपो पर पहुंची तो बस की प्रतीक्षा कर रहे यात्रियों ने राहत की सांस ली।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में दो कर्मचारियों से ढाई लाख की लूट
Next: नारी शक्ति वंदन अधिनियम, महिला सशक्तिकरण की दिशा में युगांतकारी कदम : मुख्यमंत्री

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

आयोग से चयनित एलटी शिक्षकों को 20 साल बाद मिला वरिष्ठता का अधिकार

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

प्रवेश द्वार पर लिखे नाम पर विवाद, दोनों पक्षों ने पुलिस में दी तहरीर

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

जनपद के सभी होमस्टे का होगा भौतिक सत्यापन, तय की जाएंगी श्रेणी

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 16 जुलाई
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक
  • हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर बल्ढौटी वन क्षेत्र में हुआ पौधारोपण
  • काशीपुर से लापता युवती 10 दिन बाद अजमेर से सकुशल बरामद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.