Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • लोकसभा की सीटें बढ़ाने का प्रस्ताव, 543 से 850 तक हो सकता है विस्तार
  • राष्ट्रीय

लोकसभा की सीटें बढ़ाने का प्रस्ताव, 543 से 850 तक हो सकता है विस्तार

RNS INDIA NEWS 14/04/2026
rns featured image new

नई दिल्ली। मंगलवार को केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तावित विशेष सत्र में लोकसभा के विस्तार से जुड़ा विधेयक लाए जाने की तैयारी है। 16 से 18 अप्रैल तक प्रस्तावित इस सत्र में लोकसभा की सीटों को 543 से बढ़ाकर 850 करने का प्रस्ताव रखा जा सकता है।
रिपोर्ट्स के अनुसार प्रस्तावित व्यवस्था में 815 सीटें राज्यों को और 35 सीटें केंद्र शासित प्रदेशों को आवंटित की जाएंगी। यह कदम नारी शक्ति वंदन अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन से भी जुड़ा माना जा रहा है, जिसके तहत लोकसभा में लगभग एक तिहाई यानी करीब 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित की जाएंगी।
प्रस्ताव के तहत संविधान के अनुच्छेद 82 में संशोधन कर परिसीमन की प्रक्रिया में बदलाव किया जा सकता है। मौजूदा प्रावधान के अनुसार 2026 की जनगणना के बाद ही अगला परिसीमन होना था, लेकिन नए प्रस्ताव में इस शर्त को हटाने की तैयारी है।
केंद्र सरकार महिला आरक्षण को जनगणना और परिसीमन की बाध्यता से अलग करते हुए इसे जल्द लागू करने की योजना बना रही है। इसके लिए 2011 की जनगणना के आंकड़ों के आधार पर निर्वाचन क्षेत्रों के पुनर्निर्धारण का प्रस्ताव है, ताकि 2029 के आम चुनाव से पहले इसे लागू किया जा सके।
प्रस्तावित बदलावों के अनुसार अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति की सीटों में भी वृद्धि हो सकती है। इसके लिए संविधान संशोधन आवश्यक होगा, जिसे संसद के दोनों सदनों में दो-तिहाई बहुमत से पारित करना होगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: इब्राहिमपुर मारपीट कांड में पुलिस ने तीन इनामी आरोपी दबोचे
Next: खरसाली में सोमेश्वर महादेव मंदिर के कपाट खुले

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उप स्टेशन अधीक्षक को पीटा और घसीटा, 6 आरपीएफ कर्मी निलंबित

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने दी जान, हाथ-पैरों पर मेहंदी से लिखा सुसाइड नोट

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • शनिवार को इस्कॉन दून में निकालेगा श्री जगन्नाथ रथ यात्रा
  • राशिफल 16 जुलाई
  • तमंचे के बल पर महिला से दुष्कर्म व लूट, चार आरोपी गिरफ्तार
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • हरिद्वार में युवती से छेड़छाड़ में हरियाणा के पर्यटक को भीड़ ने पीटा, वीडियो हुआ वायरल
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.