Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • 8 फीट 2 इंच लंबे किशोर करण राठी ने स्वामी रामदेव से की मुलाकात, स्वास्थ्य सुधार को मिला मार्गदर्शन
  • हरिद्वार

8 फीट 2 इंच लंबे किशोर करण राठी ने स्वामी रामदेव से की मुलाकात, स्वास्थ्य सुधार को मिला मार्गदर्शन

RNS INDIA NEWS 12/04/2026
WhatsApp Image 2026-04-12 at 22.15.55

हरिद्वार (आरएनएस)। सहारनपुर निवासी 8 फीट 2 इंच लंबे किशोर करण राठी ने हरिद्वार स्थित पतंजलि योगपीठ पहुंचकर योग गुरु स्वामी रामदेव से मुलाकात की। इस मुलाकात का वीडियो सामने आने के बाद करण एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं।

वीडियो में स्वामी रामदेव करण की असाधारण लंबाई देखकर हैरान नजर आए और उनके स्वास्थ्य को लेकर योग के माध्यम से सुधार की बात कही। करण ने बताया कि वह 12वीं कक्षा के छात्र हैं और आगे चलकर डॉक्टर बनना चाहते हैं।

करण राठी मूल रूप से हरियाणा के बहादुरगढ़ के निवासी हैं और वर्तमान में उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में रह रहे हैं। उनके पिता संजय राठी पेशे से डॉक्टर हैं। बताया जा रहा है कि करण की लंबाई 8 फीट 2 इंच है, जो उन्हें दुनिया के सबसे लंबे किशोरों में शामिल करती है। उनके माता-पिता की लंबाई भी सात फीट से अधिक बताई जाती है, जिससे यह गुण आनुवंशिक माना जा रहा है।

अत्यधिक लंबाई के कारण करण को कुछ स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इन्हीं समस्याओं के समाधान के लिए उनकी माता श्वेता राठी पतंजलि योगपीठ में उपचार ले रही हैं और करण भी उनके साथ वहीं रह रहे हैं।

इस दौरान स्वामी रामदेव ने करण को नियमित योगाभ्यास, प्राणायाम और संतुलित जीवनशैली अपनाने की सलाह दी, जिससे उनके स्वास्थ्य में सुधार हो सके।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सीएम धामी की अगुवाई में 18वीं बार पीएम मोदी का स्वागत करेगा उत्तराखंड
Next: मेडिकल कॉलेज अल्मोड़ा में लगेगी जीसीएमएस मशीन, अब स्थानीय स्तर पर होगी फोरेंसिक जांच

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

पथरी में हत्या के गवाह के पिता को पिस्टल दिखाकर धमकाया, मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार में मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित, विशेष गहन पुनरीक्षण शुरू

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

यात्री बनकर जांच करने पहुंचे अधिकारी, आठ किमी के 200 किराया वसूलने पर ई-रिक्शा सीज़

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 16 जुलाई
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक
  • हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर बल्ढौटी वन क्षेत्र में हुआ पौधारोपण
  • काशीपुर से लापता युवती 10 दिन बाद अजमेर से सकुशल बरामद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.