Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • जियो की इंटरनेट सेवाएं बंद होने से लाखों लोग परेशान हुए
  • हरिद्वार

जियो की इंटरनेट सेवाएं बंद होने से लाखों लोग परेशान हुए

RNS INDIA NEWS 12/04/2026
rns featured image new

हरिद्वार(आरएनएस)। रिलायंस की जियो फाइबर इंटरनेट सेवाएं रविवार सुबह करीब 10 बजे बंद हो गई। इससे जिले के लाखों उपभोक्ता परेशान रहे। दिन में इंटरनेट नहीं चलने से डिजिटल सेवाएं भी प्रभावित रही। लोग दिनभर इंटरनेट सेवाएं सुचारु होने की प्रतिक्षा करते रहे। दिन में करीब तीन बजे सेवाएं बहाल होने के बाद लोगों को राहत मिली। सुबह के समय लोगों के घरों और दफ्तरों में रिलायंस की इंटरनेट सेवाएं बंद होने से लोगों के जरूरी काम प्रभावित रहे। ऑनलाइन ट्रांजेक्शन में भी दिक्कतें हुईं। साथ ही कई कार्यालयों में कामकाज ठप रहा। दोपहर तक लोग इंटरनेट सेवाएं सुचारु होने की प्रतीक्षा करते रहे। इसके बाद शिकायतें दर्ज करानी शुरू की। शहर के 30 हजार लोगों ने इंटरनेट काम नहीं करने की शिकायत दर्ज कराई। इससे रिलायंस कंपनी के कर्मचारियों को भी बड़ी दिक्कत उठानी पड़ी। पूरा दिन फोन करके लोग इंटरनेट सेवाएं बहाल होने की जानकारी जुटाते रहे। हालांकि दोपहर तीन बजे इंटरनेट सेवाएं सुचारु हो गईं। जेसीएम रिलायंस राजकुमार ने बताया कि उच्च स्तर से जियो फाइबर इंटरनेट की कनेक्टिविटी बंद होने की वजह से इंटरनेट सेवाएं बंद हो गई थी। राज्य में सेवाएं प्रभावित रही। शहर में 30 हजार से अधिक लोगों ने शिकायत दर्ज कराई।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पर्वतारोहियों के लिए एक सप्ताह में खुल जाएगा गोमुख ट्रैक
Next: बद्रेश्वर वार्ड में विधायक ने सुनी जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए निर्देश

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

तमंचे के बल पर महिला से दुष्कर्म व लूट, चार आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार में युवती से छेड़छाड़ में हरियाणा के पर्यटक को भीड़ ने पीटा, वीडियो हुआ वायरल

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

चारदीवारी तोड़ने के बाद विरोध करने पर मारपीट, केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • शनिवार को इस्कॉन दून में निकालेगा श्री जगन्नाथ रथ यात्रा
  • राशिफल 16 जुलाई
  • तमंचे के बल पर महिला से दुष्कर्म व लूट, चार आरोपी गिरफ्तार
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • हरिद्वार में युवती से छेड़छाड़ में हरियाणा के पर्यटक को भीड़ ने पीटा, वीडियो हुआ वायरल
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.