Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • खाटू श्याम मंदिर परिसर में मिला पुजारी का शव
  • हरिद्वार

खाटू श्याम मंदिर परिसर में मिला पुजारी का शव

RNS INDIA NEWS 12/04/2026
rns featured image new

रुड़की(आरएनएस)। भोगपुर गांव के पास खाटू श्याम का मंदिर परिसर में रविवार सुबह ग्रामीणों को पुजारी का शव लहूलुहान स्थिति में मिला है। आशंका जताई जा रही है कि चोरी का विरोध करने या पहचान होने पर चोर ने घटना को अंजाम दिया है। हालांकि, पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। वहीं, पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। लक्सर कोतवाली क्षेत्र स्थित भिक्कमपुर चौकी क्षेत्र के गांव भोगपुर के पास खाटू श्याम का मंदिर है। इसमें पिछले दो माह से पुरकाजी क्षेत्र जिला मुजफ्फरनगर के गोधना गांव निवासी राजवीर (65) मंदिर में रहकर देखभाल और पूजा पाठ कर रहे थे। ग्रामीणों के अनुसार, शनिवार रात पुजारी मंदिर के प्रांगण में सोए हुए थे। रविवार सुबह ग्रामीण मंदिर पहुंचे तो उन्होंने पुजारी को लहूलुहान हालत में मृत पड़ा देखा। ग्रामीणों के इसकी सूचना पुलिस को दी। सीओ देवेंद्र सिंह, कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी, भिक्कमपुर चौकी प्रभारी यशवीर सिंह नेगी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आशंका जताई जा रही है कि रात में चोर मंदिर में चोरी करने की मंशा से घुसा होगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मेडिकल कॉलेज अल्मोड़ा में लगेगी जीसीएमएस मशीन, अब स्थानीय स्तर पर होगी फोरेंसिक जांच
Next: पर्वतारोहियों के लिए एक सप्ताह में खुल जाएगा गोमुख ट्रैक

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार के विष्णुघाट से पांच माह की बच्ची चोरी

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

विकास कार्यों में घोटाले पर प्रधान को पद से हटाने के आदेश

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

मदरसों में छात्र संख्या में भारी गिरावट, जांच के लिए समिति गठित

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • काली फिल्म लगे चार वाहनों पर कार्रवाई, मौके पर हटवाई गई फिल्म
  • स्कूली बच्चों को साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा और सड़क सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
  • रमेश चंद्र गैरोला को राष्ट्रपति उत्कृष्ट सेवा पदक, प्रधानमंत्री ने किया सम्मानित
  • वनाग्नि नियंत्रण को लेकर वन पंचायत संगठन ने जताई चिंता, संसाधन बढ़ाने की मांग
  • सोमनाथ मैदान में 1170 अग्निवीरों ने ली शपथ, भारतीय सेना का बने हिस्सा
  • चौसली मार्ग से हल्के वाहनों की आवाजाही; एलआर साह रोड खुला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.