Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • टैक्सी ड्राइवर के इश्क में अंधी हुई बैंक अधिकारी की पत्नी, गहने-कैश लेकर प्रेमी संग फरार; फिर रची हत्या की साजिश
  • राष्ट्रीय

टैक्सी ड्राइवर के इश्क में अंधी हुई बैंक अधिकारी की पत्नी, गहने-कैश लेकर प्रेमी संग फरार; फिर रची हत्या की साजिश

RNS INDIA NEWS 11/04/2026
rns featured image new

अलवर (आरएनएस)। राजस्थान के अलवर जिले में रिश्तों को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक बैंक अधिकारी की पत्नी पर अपने परिचित टैक्सी चालक के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रचने का आरोप है। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए आरोपी महिला अर्चना अरोड़ा और उसके साथी ऋषभ शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। महिला को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है, जबकि आरोपी युवक को पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

पुलिस के अनुसार जयपुर में कार्यरत बैंक अधिकारी कर्णव खत्री की शादी वर्ष 2018 में गोविंदगढ़ निवासी अर्चना से हुई थी और उनके दो बच्चे हैं। जांच में सामने आया कि अर्चना की पहचान टैक्सी चालक ऋषभ शर्मा से हुई, जिसके बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और संबंध स्थापित हो गए। बताया गया कि जयपुर आने-जाने के दौरान दोनों के बीच यह संबंध विकसित हुआ।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि सितंबर 2025 में अर्चना घर से नकदी और जेवर लेकर अपने साथी के साथ चली गई थी। बाद में वह वापस लौटी और अपने ही साथी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया, लेकिन कुछ समय बाद अपने बयान से मुकर गई और फिर से उसके साथ रहने लगी।

आरोप है कि दोनों ने मिलकर कर्णव खत्री को धमकाया और उसे रास्ते से हटाने की योजना बनाई। फरवरी 2026 में आरोपी युवक ने व्हाट्सएप कॉल के जरिए पीड़ित को धमकी दी, जबकि मार्च में बहाने से उसे अपने साथ ले जाकर नुकसान पहुंचाने का प्रयास भी किया गया।

मामले में यह भी सामने आया कि महिला ने अपने पति को पत्र भेजकर बड़ी रकम की मांग की और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने इस संबंध में पुलिस को शिकायत दी और साक्ष्य के तौर पर कॉल रिकॉर्डिंग भी उपलब्ध कराई। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दर्जा मंत्री गोविंद पिलख्वाल का अल्मोड़ा में भव्य जुलूस के साथ स्वागत
Next: प्रो. रिज़वाना सिद्दीकी ग्लोबल डायमंड आइकॉन अवार्ड 2026 से सम्मानित

Related Post

WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अखबार में खाना परोसने पर होगी कार्रवाई, खाद्य कारोबारियों को चेतावनी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सीजेआई ने पांच नए जजों को दिलाई शपथ, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या हुई 37

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
  • धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.