Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • कोटद्वार में डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्र का उद्घाटन, अब स्थानीय स्तर पर मिलेंगी सुविधाएं
  • पौड़ी

कोटद्वार में डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्र का उद्घाटन, अब स्थानीय स्तर पर मिलेंगी सुविधाएं

RNS INDIA NEWS 11/04/2026
rns featured image new

कोटद्वार (आरएनएस)। कोटद्वार तहसील परिसर में शनिवार को डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्र का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर विदेश राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा ने कार्यक्रम में भाग लेते हुए क्षेत्रवासियों को नई सुविधा मिलने पर बधाई दी।

कार्यक्रम की शुरुआत गढ़वाली भाषा में संबोधन करते हुए उन्होंने स्थानीय लोगों से जुड़ाव जताया। उन्होंने कहा कि कोटद्वार में पासपोर्ट सेवा केंद्र खुलने से गढ़वाल के लोगों को अब देहरादून या अन्य शहरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। केंद्र सरकार छोटे शहरों और दूरदराज क्षेत्रों में भी डाक एवं पासपोर्ट सेवा केंद्रों के माध्यम से सेवाएं उपलब्ध करा रही है। उन्होंने बताया कि यह केंद्र सांसद अनिल बलूनी के प्रयासों से संभव हो पाया है।

गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने कहा कि कण्वाश्रम को राष्ट्रीय स्मारक बनाने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं। लालढांग मार्ग को सभी के लिए खोलने और कंडी मार्ग को चालू करने की प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने पौड़ी हाईवे पर सुरंग निर्माण, ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना, जोशीमठ में स्कीइंग सेंटर और पौड़ी में खेल सुविधाओं के विकास की योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही कोटद्वार से दिल्ली के लिए वंदे भारत ट्रेन संचालित करने का भी आश्वासन दिया।

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने कहा कि पासपोर्ट सेवा केंद्र का शुरू होना क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि है। इससे कोटद्वार और आसपास के लोगों को पासपोर्ट बनवाने के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा, जिससे युवाओं और छात्रों को विशेष लाभ मिलेगा। उन्होंने कोटद्वार रेलवे स्टेशन का नाम कण्वनगरी करने, नई रेल सेवाएं शुरू करने और कण्वाश्रम के समग्र विकास की मांग भी उठाई।

कार्यक्रम में विधायक दिलीप रावत, विधायक राजकुमार पोरी, मेयर शैलेंद्र सिंह रावत, गोसेवा आयोग के अध्यक्ष राजेंद्र अणथ्वाल, दर्जाधारी ऋषि कंडवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष राजगौरव नौटियाल, शैलेंद्र सिंह बिष्ट, विदेश मंत्रालय के एसपी गोवर्द्धन, डाक निदेशक अनुसूया प्रसाद चमोला, क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी अनुज स्वरूप सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन ओएसडी प्रियंका भट्ट ने किया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: डिजिटल जीवन की रक्षा के लिए सजगता जरूरी: स्वामी चिदानंद
Next: माता-पिता को 10 घंटे तक किया डिजिटल अरेस्ट, 8वीं के बेटे ने एक झटके में फेल किया साइबर ठगों का प्लान

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

आंधी-बारिश से मिली गर्मी से राहत, कई क्षेत्रों में बिजली बाधित

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

आग से आरक्षित वन क्षेत्र को भी खतरा, वन विभाग अलर्ट

RNS INDIA NEWS 25/05/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

चेक बाउंस की दोषी महिला को तीन माह का कारावास

RNS INDIA NEWS 25/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • न्यायालय के वारंटी अभियुक्त को द्वाराहाट पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • सरकारी गूल और नहर में किया अवैध अतिक्रमण हटाया
  • बेटी और उसके मित्र पर बीमा राशि हड़पने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज
  • काली फिल्म लगे चार वाहनों पर कार्रवाई, मौके पर हटवाई गई फिल्म
  • स्कूली बच्चों को साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा और सड़क सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
  • पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष की दुकान समेत तीन दुकानों में चोरी का खुलासा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.