Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • लीज नवीनीकरण न कर डेमेज चार्ज वसूलने का विरोध
  • पौड़ी

लीज नवीनीकरण न कर डेमेज चार्ज वसूलने का विरोध

RNS INDIA NEWS 09/04/2026
rns featured image new

कोटद्वार(आरएनएस)। कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक में छावनी परिषद की मनमानी पर रोष व्यक्त किया गया। बैठक में छावनी परिषद की ओर से लीज भवनों का नवीनीकरण नहीं होने के बाद भी होल्डरों से डेमेज चार्ज वसूली का पुरजोर विरोध किया गया। कार्यकर्ताओं ने मामले को संसद में उठाने की मांग भी की।
धर्मशाला में बृहस्पतिवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रघुवीर बिष्ट ने कार्यकर्ताओं की बैठक ली। उन्होंने कहा कि ब्रिटिशकाल के दौरान छावनी नगर लैंसडौन में सिविल नागरिकों की बसावट के लिए लोगों को 99 वर्ष की लीज पर भूमि आवंटित की गई थी। 99 वर्ष की लीज मियाद की समाप्ति के बाद अब लीज का नवीनीकरण होना था लेकिन छावनी परिषद की ओर से लीज का नवीनीकरण न कर लीजधारकों को नोटिस थमाकर उनसे भवन का डेमेज चार्ज वसूला जा रहा है। कुछ लोगों ने लोन लेकर और इधर-उधर से धन एकत्र कर छावनी परिषद के दबाव में धनराशि भी जमा करा दी है। बैठक में कहा गया कि छावनी परिषद की ओर से लोगों से डेमेज चार्ज की वसूली अनुचित व जनविरोधी है। 10 अप्रैल को लोकसभा सदस्य व कांग्रेस की राज्य प्रभारी शैलजा के कोटद्वार आगमन पर उन्हें ज्ञापन देकर मामले को लोकसभा में उठाने की मांग की जाएगी। बैठक में कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष मनमोहन असवाल, विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष विक्रांत खंतवाल, शशि रौतेला, नगर अध्यक्ष गंभीर रावत, सलीम रहमान, राजेश अग्रवाल, राजेश्वर गुप्ता मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नशे में बाइक चला रहा युवक गिरफ्तार, वाहन सीज
Next: पुलिस लाइन में करियर काउंसलिंग गोष्ठी, बच्चों को दिए सफलता के टिप्स

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

देवप्रयाग में अलकनंदा पैदल पुल का काम जोरों पर

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

सिद्धबली मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, हाईवे पर लगा जाम

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

आंधी-बारिश से मिली गर्मी से राहत, कई क्षेत्रों में बिजली बाधित

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जून
  • घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई को पंहुची महिला से पति ने की अभद्रता
  • तीन दिन से लापता सिडकुल कर्मी का शव पेड़ से लटका मिला
  • मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज
  • अहिल्याबाई ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल कायम की: हरीश रावत
  • पानी निकासी के विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट, सात पर केस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.