Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • उत्तराखंड में 69 काउंटर पर होगा तीर्थयात्रियों का पंजीकरण
  • देहरादून

उत्तराखंड में 69 काउंटर पर होगा तीर्थयात्रियों का पंजीकरण

RNS INDIA NEWS 09/04/2026
rns featured image new

ऋषिकेश(आरएनएस)। चारधाम यात्रा का ऑफलाइन पंजीकरण आधार कार्ड से होगा। पंजीकरण होने के बाद उन्हें एक कार्ड दिया जाएगा, जिसे स्कैन करने पर यात्रियों का पूरा रिकॉर्ड रजिस्ट्रेशन एजेंसी की साइट पर उपलब्ध होगा। विदेशी यात्री ई-मेल आईडी के माध्यम से रजिस्ट्रेशन की सुविधा पा सकेंगे। वहीं, चारधाम की यात्रा करने के लिए कोई की कोई सीमा नहीं रखी गई है। हर आयु का व्यक्ति धामों के दर्शन के लिए जा सकता है। चारधाम यात्रा में तीर्थयात्रियों के लिए 69 ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन काउंटर की सुविधा इस बार सरकार ने की है। इसमें हरिद्वार स्थित ऋषिकुल मैदान में 20, ऋषिकेश के चारधाम ट्रांजिट केंद्र और यात्रा बस अड्डे पर 34 काउंटर होंगे। इनमें चार काउंटर श्रीहेमकुंड गुरुद्वारा में संचालित किए जाएंगे। विकासनगर के नया गांव में आठ और हरर्बटपुर में सात काउंटर स्थापित किए गए हैं।आश्रम-धर्मशालाओं में ठहरे बुजुर्ग यात्रियों के लिए 30 मोबाइल टीम भी ऋषिकेश में तैनात की जा रही हैं। यह टीम यात्रियों के पास जाकर उनका रजिस्ट्रेशन करेंगी। ज्यादा भीड़ होने पर काउंटरों पर 24 घंटे रजिस्ट्रेशन की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। यात्रा प्रबंधन एवं नियंत्रण संगठन के ओएसडी डॉ. प्रजापति नौटियाल ने बताया कि पिछले वर्ष की यात्रा में इतने कांउटर की व्यवस्था की, जो कि इस वर्ष भी पर्याप्त रहने की संभावना है। बावजूद जरूरत पड़ती है तो काउंटरों की संख्या को बढ़ाने के लिए भी अतिरिक्त इंतजाम हैं। हरिद्वार, विकासनगर और ऋषिकेश में यात्री पड़ाव की भी व्यवस्था की गई है, जिससे कि पर्वतीय क्षेत्रों में रूट संबंधित परेशानी पर यात्रियों को विश्राम की सुविधा दी जा सके।ऋषिकेश में 1875 बसों का इंतजामतीर्थयात्रियों को चारधाम और श्रीहेमकुंड साहिब की यात्रा कराने के लिए हर साल की तरह इस बार भी निजी परिवहन कपंनियों ने संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति का गठन किया है। दशकों से यात्रा संपन्न करा रही समिति में बीते वर्ष तक नौ निजी परिवहन कंपनियां शामिल थी, लेकिन अब हरिद्वार की बस कंपनी को भी रोटेशन में जोड़ा गया है, जिससे निजी परिवहन कंपनियों पर निर्भर बस स्वामियों व चालक-परिचालकों को भी आर्थिकी बेहतर होने की उम्मीद है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जन मिलन कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री ने सुनी समस्याएं
Next: यमुनोत्री धाम में दूसरे दिन भी बर्फबारी, यात्रा तैयारियों पर फिरा पानी

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

शनिवार को इस्कॉन दून में निकालेगा श्री जगन्नाथ रथ यात्रा

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

लापता युवक का क्षत-विक्षत शव किमाड़ी की खाई में मिला

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

घरेलू हिंसा मामले में पति को पत्नी को आवास, 2 लाख और स्त्रीधन लौटाने का आदेश

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • शनिवार को इस्कॉन दून में निकालेगा श्री जगन्नाथ रथ यात्रा
  • राशिफल 16 जुलाई
  • तमंचे के बल पर महिला से दुष्कर्म व लूट, चार आरोपी गिरफ्तार
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • हरिद्वार में युवती से छेड़छाड़ में हरियाणा के पर्यटक को भीड़ ने पीटा, वीडियो हुआ वायरल
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.