Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • नवनियुक्त दर्जा राज्य मंत्री के स्वागत को लेकर भाजपा की तैयारी बैठक आयोजित
  • अल्मोड़ा

नवनियुक्त दर्जा राज्य मंत्री के स्वागत को लेकर भाजपा की तैयारी बैठक आयोजित

RNS INDIA NEWS 08/04/2026
rns featured image new

अल्मोड़ा। भारतीय जनता पार्टी की जिला इकाई ने नवनियुक्त दर्जा राज्य मंत्री गोविंद सिंह पिलख्वाल के प्रस्तावित आगमन को लेकर शहर के एक होटल में तैयारी बैठक आयोजित की, जिसमें स्वागत कार्यक्रम को भव्य बनाने पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में बताया गया कि राज्य मंत्री का अल्मोड़ा आगमन 11 अप्रैल को प्रस्तावित है। उनके स्वागत के लिए होटल सुनीता सनसिटी में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिलाध्यक्ष महेश नयाल ने बताया कि आगमन पर धारानौला से बैंड और वाहन रैली के साथ उन्हें कार्यक्रम स्थल तक लाया जाएगा, जिसके बाद होटल के सभागार में मुख्य स्वागत कार्यक्रम आयोजित होगा। बैठक में स्वागत स्थल की सजावट, यातायात प्रबंधन, कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियां और कार्यक्रम के सुचारू संचालन को लेकर विस्तार से चर्चा करते हुए दायित्वों का वितरण किया गया। संगठन की ओर से पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया गया। बैठक की अध्यक्षता महेश नयाल ने की। इस दौरान ललित लटवाल, कुंदन लटवाल, दर्शन रावत, प्रकाश भट्ट, संदीप श्रीवास्तव, संजय डालाकोटी, मनोज जोशी, कमल बिष्ट, मदन बिष्ट, गोविंद मटेला, सौरभ वर्मा, मनीष कुमार जोशी, कैलाश गुरुरानी, विनीत बिष्ट, नवीन बिष्ट, संजय बिष्ट, अर्जुन बिष्ट, देवेंद्र भट्ट, रजा अली, पंकज भाकुनी, जगदीश नगरकोटी, अमित साह मोनू, नमन गुरुरानी, नीरज सांगा, हिमाल शर्मा, पवन नगरकोटी, आशीष जोशी, जय साह, शुभम रौतेला, आनंद कनवाल और पीयूष कुमार सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखंड में 10 अप्रैल से जनगणना की शुरुआत, राज्यपाल करेंगे स्व-गणना
Next: गुमशुदा नाबालिग को हल्द्वानी से सकुशल किया बरामद

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0
WhatsApp Image 2026-07-15 at 15.21.21_11zon
  • अल्मोड़ा

एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 16 जुलाई
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक
  • हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर बल्ढौटी वन क्षेत्र में हुआ पौधारोपण
  • काशीपुर से लापता युवती 10 दिन बाद अजमेर से सकुशल बरामद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.