Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड में 10 अप्रैल से जनगणना की शुरुआत, राज्यपाल करेंगे स्व-गणना
  • अल्मोड़ा
  • देहरादून

उत्तराखंड में 10 अप्रैल से जनगणना की शुरुआत, राज्यपाल करेंगे स्व-गणना

RNS INDIA NEWS 08/04/2026
rns featured image new

देहरादून। उत्तराखंड में जनगणना-2027 के प्रथम चरण की शुरुआत 10 अप्रैल 2026 को राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह की स्व-गणना से की जाएगी। यह जानकारी बुधवार को देहरादून में आयोजित प्रेस वार्ता में जनगणना कार्य निदेशालय, गृह मंत्रालय की निदेशक इवा आशीष श्रीवास्तव ने दी।

उन्होंने बताया कि भारत सरकार ने 1 अप्रैल 2026 से जनगणना के पहले चरण, मकानसूचीकरण और मकानों की गणना की प्रक्रिया शुरू कर दी है। उत्तराखंड में यह कार्य 25 अप्रैल से 24 मई 2026 के बीच संचालित होगा। इससे पहले 10 अप्रैल से 24 अप्रैल तक प्रदेशवासियों को स्व-गणना की सुविधा दी जाएगी, जिसके तहत लोग प्रगणक के आने से पहले स्वयं ऑनलाइन अपना विवरण दर्ज कर सकेंगे।

उन्होंने बताया कि यह देश की पहली ऐसी जनगणना है, जिसमें पूरी प्रक्रिया डिजिटल डेटा कैप्चर के साथ की जा रही है और स्व-गणना की सुविधा भी उपलब्ध है। यह सुविधा 16 क्षेत्रीय भाषाओं में उपलब्ध होगी। स्व-गणना के लिए नागरिक पोर्टल पर अपने मोबाइल नंबर और आवश्यक विवरण के माध्यम से लॉग इन कर जानकारी भर सकेंगे, जिसके बाद उन्हें एक यूनिक आईडी प्रदान की जाएगी।

प्रथम चरण के तहत प्रदेश में लगभग 30 हजार प्रगणकों और पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की जाएगी, जो करीब 32 हजार मकानसूचीकरण ब्लॉकों में घर-घर जाकर गणना करेंगे। इसके लिए प्रशिक्षण कार्य भी चल रहा है, जिसमें विभिन्न स्तरों पर प्रशिक्षकों के माध्यम से कार्मिकों को तैयार किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि दूसरे चरण में हिमाच्छादित जिलों चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और उत्तरकाशी के चयनित क्षेत्रों में सितंबर 2026 में जनगणना का कार्य किया जाएगा।

प्रथम चरण में आवास की स्थिति, घरेलू सुविधाओं और परिसंपत्तियों से संबंधित जानकारी एकत्र की जाएगी, जिसके लिए 33 प्रश्न निर्धारित किए गए हैं। यह आंकड़े भविष्य की नीतियों और योजनाओं के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जनगणना के दौरान एकत्रित सभी जानकारी जनगणना अधिनियम 1948 के तहत पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। साथ ही डिजिटल प्रणाली में उच्च स्तरीय सुरक्षा उपाय अपनाए गए हैं।

प्रेस वार्ता में एसएस नेगी, तान्या सेठ, आरके बनवारी, प्रवीन कुमार और पीआईबी देहरादून के संजीव सुन्द्रियाल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ढाबे पर लेनदेन को लेकर चार दोस्तों पर धारदार हथियारों से हमला
Next: नवनियुक्त दर्जा राज्य मंत्री के स्वागत को लेकर भाजपा की तैयारी बैठक आयोजित

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

ककलासों महोत्सव में डॉ. धाराबल्लभ पाण्डेय की पुस्तक ‘माँ, ममता और माटी’ का विमोचन

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सड़क सुरक्षा और साइबर जागरूकता पर सल्ट पुलिस का अभियान

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर लोगों को किया जागरूक

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • ककलासों महोत्सव में डॉ. धाराबल्लभ पाण्डेय की पुस्तक ‘माँ, ममता और माटी’ का विमोचन
  • सड़क सुरक्षा और साइबर जागरूकता पर सल्ट पुलिस का अभियान
  • विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर लोगों को किया जागरूक
  • यातायात नियमों के पालन से ही सड़कें होंगी सुरक्षित
  • राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में कृतिका शर्मा ने जीता कांस्य पदक
  • रानीखेत में संत निरंकारी मिशन का रक्तदान शिविर, 150 लोगों ने किया रक्तदान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.