Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • गढ़वाल विवि में आठ अप्रैल को होगी प्रवेश समिति की बैठक
  • पौड़ी

गढ़वाल विवि में आठ अप्रैल को होगी प्रवेश समिति की बैठक

RNS INDIA NEWS 06/04/2026
rns featured image new

श्रीनगर गढ़वाल(आरएनएस)। एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता छात्र कल्याण विभाग के प्रो. ओपी गुसाईं ने पत्रकार वार्ता कर विवि की शैक्षणिक गतिविधियों एवं आगामी योजनाओं से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। प्रो. गुसाईं ने बताया कि विवि में आगामी शैक्षणिक सत्र की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। कोरोना काल के बाद शैक्षणिक सत्रों में हो रही देरी को समाप्त करने के लिए सभी शैक्षणिक गतिविधियों को समयबद्ध तरीके से संचालित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। 8 अप्रैल को प्रवेश समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी जिसमें प्रवेश से संबंधित सभी नीतिगत निर्णय लिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि 10 अप्रैल को विवि की एकेडमिक काउंसिल की बैठक होगी जिसमें इन निर्णयों पर अंतिम स्वीकृति प्रदान की जाएगी। वहीं स्नातकोत्तर (पीजी) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा की तैयारियां भी अंतिम चरण में हैं, साथ ही पीएचडी प्रवेश परीक्षा के आयोजन की दिशा में भी कार्य प्रगति पर है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी-2020) के अंतर्गत इस शैक्षणिक वर्ष से पहली बार स्नातक चतुर्थ वर्ष में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए एक वर्षीय स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम प्रारंभ किया जा रहा है। विवि में सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अंतर-संकाय एवं अंतर-महाविद्यालय शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन आगामी सत्र में नवंबर माह तक कराने का लक्ष्य रखा गया है। कहा कि 20 अप्रैल को भारतीय सेना की 113 किमी. की अल्ट्रा ट्रेल रन प्रतियोगिता ‘सूर्य देवभूमि चैलेंज-2.0’ कार्यक्रम का समापन श्रीनगर के चौरास परिसर स्थित प्रेक्षागृह में किया जाएगा जिसमें विवि के कुलपति की ओर से विवि समन्वयक के रूप में प्रो. हरभजन सिंह चौहान को नियुक्त किया है। इस अवसर डीएसडब्ल्यू बोर्ड के सदस्य डॉ. नितिन सती, डॉ. अरुण बहुगुणा, डॉ. कपिल पंवार, डॉ. ओम प्रकाश तिवारी, जनसंपर्क अधिकारी आशुतोष बहुगुणा आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: केदारनाथ यात्रा से पहले बड़ी कार्रवाई, 265 फर्जी लिंक व सोशल मीडिया अकाउंट ब्लॉक
Next: सड़क मंजूर नहीं होने पर फूटा गुस्सा, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

भालू से भिड़ कर सरोप सिंह ने बचाई जान, हाथ और सिर पर गंभीर घाव

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

राष्ट्रीय आर्म रेसलिंग में श्रीनगर की आकृति कंडारी ने जीता स्वर्ण

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

आयुक्त ने अस्पताल का औचक निरीक्षण कर मरीजों का हाल जाना

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.