Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • 42 इंस्पेक्टर-दरोगाओं को 10 अप्रैल तक नई तैनाती पर जाने के निर्देश
  • उत्तराखंड

42 इंस्पेक्टर-दरोगाओं को 10 अप्रैल तक नई तैनाती पर जाने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 05/04/2026
rns featured image new

देहरादून (आरएनएस)। गढ़वाल रेंज में लंबे समय से तबादले के बावजूद पुराने जिलों में जमे इंस्पेक्टरों और दरोगाओं को अब नई तैनाती पर जाना होगा। आईजी गढ़वाल रेंज ने 42 पुलिस कर्मियों की सूची जारी करते हुए उन्हें 10 अप्रैल तक अनिवार्य रूप से रिलीव होने के निर्देश दिए हैं।

हाल ही में डीजीपी दीपम सेठ द्वारा मामले की समीक्षा के दौरान इस पर नाराजगी जताई गई थी। समीक्षा में सामने आया कि रोटेशन और वार्षिक स्थानांतरण नीति के तहत जिन अधिकारियों का तबादला दुर्गम क्षेत्रों में किया गया था, उनमें से कई विभिन्न कारणों या सिफारिशों के चलते अभी तक रिलीव नहीं हुए थे। इसके चलते कई जिलों में तैनाती व्यवस्था प्रभावित हो रही थी।

इसके बाद आईजी गढ़वाल रेंज ने मंडल के सभी सात जिलों को निर्देश जारी करते हुए 10 अप्रैल तक अंडर ट्रांसफर इंस्पेक्टरों और दरोगाओं को हर हाल में रिलीव करने को कहा है। आदेश लागू होने पर विभिन्न थानों और चौकियों में तैनात कई कर्मियों को नई तैनाती पर भेजा जाएगा।

जारी सूची में इंस्पेक्टर कैलाश चंद भट्ट (देहरादून से पौड़ी), प्रदीप राणा (देहरादून से टिहरी), योगेंद्र सिंह (टिहरी से हरिद्वार), राकेंद्र सिंह कठैत (रुद्रप्रयाग से देहरादून), मुकेश चौहान (रुद्रप्रयाग से देहरादून) और नत्थीलाल उनियाल (पुलिस मुख्यालय से देहरादून) सहित अन्य नाम शामिल हैं।

आईजी राजीव स्वरूप ने स्पष्ट किया है कि 10 अप्रैल तक आदेश का पालन न होने पर जिलावार समीक्षा कर कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भ्रामक वीडियो पर पार्षदों का विरोध, पर्यटकों से अफवाहों में न आने की अपील
Next: तुषार गेट से राजेंद्र नगर मार्ग पर जलभराव, राहगीरों का निकलना दूभर

Related Post

WhatsApp Image 2026-07-16 at 16.34.29_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

हरेला पर मुख्यमंत्री ने किया राज्य स्तरीय पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ, जागेश्वर क्षेत्र के लिए कीं आठ बड़ी घोषणाएं

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
748514315_1511053496863326_3861189146975503688_n_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने किया जागेश्वर श्रावणी मेले का शुभारंभ, हरेला पर पौधरोपण का दिया संदेश

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
WhatsApp Image 2026-07-16 at 15.42.46_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने वृद्ध जागेश्वर में की पूजा-अर्चना, डेढ़ क्विंटल की घंटी की भेंट

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जुलाई
  • फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार
  • 2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव
  • शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव
  • हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान
  • शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.