Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने पोषण ट्रैकर का बहिष्कार किया
  • हरिद्वार

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने पोषण ट्रैकर का बहिष्कार किया

RNS INDIA NEWS 05/04/2026
rns featured image new

मांगें पूरी न होने तक आंदोलन रहेगा जारी

रुड़की(आरएनएस)। रुड़की के नारसन ब्लॉक में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मांगों को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए पोषण ट्रैकर पर काम करने से इनकार कर दिया। संगठन ने चेतावनी दी है कि मांगें पूरी न होने तक आंदोलन जारी रहेगा। कार्यकर्ताओं ने बाल विकास परियोजना अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर मांगें पूरी करने की मांग उठाई है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रदेश स्तर पर 14 मार्च 2026 को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर रैली का आयोजन किया गया था। इसमें मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया गया, लेकिन अब तक कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई है। संगठन का आरोप है कि प्रशासन द्वारा आंदोलन को रोकने के प्रयास किए गए और कार्यकर्ताओं के साथ अभद्र व्यवहार भी किया गया, जिससे उनमें रोष व्याप्त है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि लंबे समय से वे मानदेय बढ़ाने, सेवा शर्तों में सुधार और अन्य बुनियादी सुविधाओं की मांग कर रही हैं, लेकिन सरकार की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। इससे नाराज होकर सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सामूहिक निर्णय लिया है। संगठन ब्लॉक अध्यक्ष अंजू पाल ने बताया कि उनकी मांग पूरी न होने तक कार्यकर्ता अपने-अपने केंद्रों पर केवल उपस्थिति दर्ज करेंगी और इसके अलावा कोई भी कार्य नहीं करेंगी। साथ ही यह भी चेतावनी दी गई कि यदि जल्द मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इस मौके पर उपाध्यक्ष कविता रानी, कोषाध्यक्ष परमाना, ब्लॉक संरक्षक बबलेश, संगठन मंत्री शर्मिष्ठा, शहनाज, शिक्षा, मोनिका, सोनिया, सरला, राधिका, चिंकी, पूनम, अनीता, किरण, पूनम रानी आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रेट्रो साइलेंसर और काली फिल्म पर पुलिस की कार्रवाई, तीन बाइक सीज
Next: रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

पथरी में हत्या के गवाह के पिता को पिस्टल दिखाकर धमकाया, मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार में मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित, विशेष गहन पुनरीक्षण शुरू

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

यात्री बनकर जांच करने पहुंचे अधिकारी, आठ किमी के 200 किराया वसूलने पर ई-रिक्शा सीज़

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 16 जुलाई
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक
  • हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर बल्ढौटी वन क्षेत्र में हुआ पौधारोपण
  • काशीपुर से लापता युवती 10 दिन बाद अजमेर से सकुशल बरामद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.