Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान में 52वें कृषि विज्ञान मेले का भव्य आयोजन
  • अल्मोड़ा

विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान में 52वें कृषि विज्ञान मेले का भव्य आयोजन

RNS INDIA NEWS 04/04/2026
WhatsApp Image 2026-04-04 at 18.19.07_11zon

अल्मोड़ा। भाकृअनुप-विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, हवालबाग में ‘खेती में नवीनता–पोषण में श्रेष्ठता’ थीम पर 52वें कृषि विज्ञान मेले का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लिया। मेले में पर्वतीय कृषि की आधुनिक तकनीकों और शोध परिणामों को किसानों तक पहुंचाने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. मांगी लाल जाट, सचिव कृषि अनुसंधान एवं शिक्षा विभाग तथा महानिदेशक, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली ने किया। इस दौरान विभिन्न वैज्ञानिकों और विशेषज्ञों ने भी भागीदारी की। कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम और परिषद गीत से हुई, जिससे आयोजन को गरिमामय वातावरण मिला। मेले के तहत किसानों को प्रक्षेत्र भ्रमण कराया गया, जहां उन्होंने उन्नत फसलों और नवीन तकनीकों का अवलोकन किया। मुख्य अतिथि ने शताब्दी महिला छात्रावास का शिलान्यास भी किया और प्रदर्शनी स्टालों का निरीक्षण कर वैज्ञानिकों से जानकारी ली। संस्थान के निदेशक डॉ. लक्ष्मी कांत ने संस्थान की उपलब्धियों और पर्वतीय कृषि में योगदान पर प्रकाश डालते हुए बताया कि संस्थान 200 से अधिक उन्नत प्रजातियां विकसित कर चुका है। उन्होंने बायोफोर्टिफाइड मक्का की किस्मों ‘वीएल त्रिपोषी’ और ‘वीएल सुपोषिता’ को पोषण सुरक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण बताया। मुख्य अतिथि डॉ. जाट ने वैज्ञानिकों के कार्यों की सराहना करते हुए संतुलित उर्वरक उपयोग, आधुनिक कृषि तकनीकों और वैकल्पिक खेती को बढ़ावा देने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि मशरूम उत्पादन, मधुमक्खी पालन और पॉलीहाउस जैसी तकनीकों से किसानों की आय बढ़ाई जा सकती है तथा पलायन रोकने में मदद मिलेगी। कार्यक्रम में प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया गया और विभिन्न योजनाओं के तहत कृषि यंत्रों का वितरण भी किया गया। साथ ही संस्थान की नई प्रजातियों और प्रकाशनों का लोकार्पण किया गया। मेले में विभिन्न संस्थानों द्वारा लगभग 40 प्रदर्शनी स्टॉल लगाए गए, जबकि 10 जिलों से आए 1100 से अधिक किसानों ने भाग लिया। कृषक गोष्ठी में विशेषज्ञों ने किसानों की समस्याओं का समाधान भी किया। आयोजन में वैज्ञानिकों, अधिकारियों और बड़ी संख्या में किसानों की सहभागिता रही।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गणुवासिरमोली में पंचायतघर के पास मृत मिला गुलदार, पोस्टमार्टम के बाद किया निस्तारण
Next: लमगड़ा पुलिस ने 920 ग्राम चरस के साथ एक को किया गिरफ्तार

Related Post

WhatsApp Image 2026-07-04 at 16.02.42
  • अल्मोड़ा

सेवा पखवाड़े का भव्य शुभारंभ, करियर काउंसलिंग सत्र रहे विशेष कार्यक्रम

RNS INDIA NEWS 04/07/2026 0
WhatsApp Image 2026-07-04 at 15.35.58_11zon
  • अल्मोड़ा

सेवा, सुशासन एवं समर्पण की थीम के साथ सेवा पखवाड़े का हुआ भव्य शुभारंभ

RNS INDIA NEWS 04/07/2026 0
WhatsApp Image 2026-07-03 at 17.44.34_11zon (1)
  • अल्मोड़ा

राम मंदिर चंदे की जांच और रानीखेत अस्पताल में डॉक्टरों की नियुक्ति की मांग

RNS INDIA NEWS 03/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सेवा पखवाड़े का भव्य शुभारंभ, करियर काउंसलिंग सत्र रहे विशेष कार्यक्रम
  • सेवा, सुशासन एवं समर्पण की थीम के साथ सेवा पखवाड़े का हुआ भव्य शुभारंभ
  • राशिफल 04 जुलाई
  • कंपनी में निवेश कर मुनाफे का झांसा दे महिला से 20 लाख ठगे
  • हर्षिल में ठेका आवंटित होने के बाद भी शुरू नहीं हुए सुरक्षा कार्य
  • जापान के छह संत बनेंगे निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.