Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • यात्रा मार्ग पर 200 स्वास्थ्य अधिकारी व कर्मी तैनात, हर वक्त तैनात रहेंगी 12 एंबुलेंस
  • रुद्रप्रयाग

यात्रा मार्ग पर 200 स्वास्थ्य अधिकारी व कर्मी तैनात, हर वक्त तैनात रहेंगी 12 एंबुलेंस

RNS INDIA NEWS 03/04/2026
rns featured image new

रुद्रप्रयाग(आरएनएस)। केदारनाथ यात्रा के लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी पूरी कर ली है। गौरीकुंड से केदारपुरी के यात्रा पैदल मार्ग पर सोनप्रयाग, भीमबली, जंगलचट्टी, लिनचोली में मेडिकल राहत केंद्र स्थापित किए गए हैं। गौरीकुंड व केदारनाथ में स्वास्थ्य केंद्र स्थापित है। यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं की थर्मल स्क्रीनिंग और आपातकालीन उपचार के लिए करीब 200 स्वास्थ्य कर्मियों की टीम तैनात रहेगी। इसमें 30 चिकित्सक, 25 फार्मासिस्ट और 30 से अधिक नर्सिंग व सहायक स्टाफ शामिल हैं। सभी को अलग-अलग पड़ावों और स्वास्थ्य केंद्रों पर जिम्मेदारी सौंपी गई है। विभाग का दल प्रमुख पड़ावों पर 24 घंटे चिकित्सा सुविधा देगा। आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए यात्रा मार्ग पर 12 एंबुलेंस तैनात रहेंगी। ऑक्सीजन सिलिंडर और पोर्टेबल ऑक्सीजन की पर्याप्त व्यवस्था भी कर दी गई है। हर दो किलामीटर पर बनी है एमआरपी: सोनप्रयाग से केदारनाथ तक पैदल मार्ग पर प्रत्येक दो किलोमीटर के बीच में मेडिकल सहायता ईकाई बनाई गई है। जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग, तिलवाड़ा, अगस्त्यमुनि, गुप्तकाशी और फाटा के स्वास्थ्य केंद्र इनसे जुड़े रहेंगे। सोनप्रयाग, चौरी, चिरबासा, जंगल चट्टी, भीमबली, रामबाड़ा, छोटी लिनचोली, बड़ी लिनचोली, भैरव ग्लेशियर, रुद्रा पॉइंट, बेस कैंप पर विभाग ने एमआरपी सेंटर बनाए है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भाजपा ने नवीन कार्यकारिणी का किया स्वागत
Next: देहरादून में बढ़ते अपराधों के खिलाफ यूकेडी ने किया प्रदर्शन

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

मुआवजे में गड़बड़ी पर गुस्साए ग्रामीणों ने रोका रेलवे का काम

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

फूलों की खेती से महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जुलाई
  • कंपनी में निवेश कर मुनाफे का झांसा दे महिला से 20 लाख ठगे
  • हर्षिल में ठेका आवंटित होने के बाद भी शुरू नहीं हुए सुरक्षा कार्य
  • जापान के छह संत बनेंगे निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर
  • सितारगंज-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग में कार व बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत
  • तस्करी में पकड़े गए 2460 कुंतल काजू व 60 कुंतल चीनी अखरोट नष्ट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.