Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • नारी निकेतन में सीसीटीवी लगाएं और नियमित लाइव मॉनिटरिंग सुनिश्चित करें: रेखा आर्या
  • देहरादून

नारी निकेतन में सीसीटीवी लगाएं और नियमित लाइव मॉनिटरिंग सुनिश्चित करें: रेखा आर्या

RNS INDIA NEWS 30/03/2026
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। महिला कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने संवासिनी की मौत के मामले में केदारपुरम में स्थित नारी निकेतन का औचक निरीक्षण कर घटना की जांच पड़ताल की। उन्होंने नारी निकेतन प्रशासन को परिसर में सभी जगह को सीसीटीवी कैमरे लगाने, उनकी नियमित लाइव मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने और रिकॉर्डिंग सुरक्षित रखने के उपाय करने के निर्देश दिए। सोमवार को कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने नारी निकेतन का निरीक्षण कर घटनास्थल पहुंचकर जांच की। उन्होंने नारी निकेतन की अधीक्षिका, अन्य कर्मचारियों से जानकारी ली। मंत्री ने चौकीदार से भी घटना के बाबत विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने महिला का शव सबसे पहले देखने वाले कर्मचारियों से भी पूछताछ की। मंत्री ने कहा कि भविष्य में कभी ऐसी घटना की पुनरावृति ना हो, इसके लिए सख्त निर्देश जारी किए हैं। अभी इस प्रकरण की जांच चल रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट की प्रतीक्षा की जा रही है। कहा कि यदि नारी निकेतन प्रशासन का कोई भी अधिकारी कर्मचारी इस घटना के लिए लापरवाही का दोषी पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। कहा कि एसएसपी देहरादून को फोन कर पुलिस जांच की भी जानकारी ली और जांच को तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए। डीपीओ मीनी बिष्ट ने बताया कि कुछ क्षेत्र में सीसीटीवी नहीं है जहां जल्द लगाए जाएंगे। मनोचिकित्सक 15 दिन में नारी निकेतन में आते हैं और महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच की जाती है।–नारी निकेतन में मनोचिकित्सक की नियुक्ति होगी:मंत्रीमंत्री ने विभागीय सचिव और निदेशक को निर्देशित किया कि प्रदेश के सभी नारी निकेतनों में महिलाओं के उपचार के लिए स्वास्थ्य विभाग को सम्मिलित करने और मानसिक रोगियों की सही देखभाल के लिए मनोचिकित्सक की नियुक्ति करने संबंधी प्रस्ताव तैयार करें, जिससे इसे कैबिनेट से मंजूर कराया जा सके।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जर्जर पुल से जान जोखिम में डालकर सफर कर रहे स्कूली बच्चे
Next: गांव-गांव पहुंचकर अल्मोड़ा पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शराब स्टोर का सेल्स मैनेजर 15 लाख की शराब गायब कर फरार

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • डॉक्टरों के तबादले के विरोध में आशाओं का जिला अस्पताल में प्रदर्शन
  • महिलाओं को प्रभावी आजीविका गतिविधियों से जोड़ा जाए
  • कोसी बैराज पहुंचकर डीएम ने परखी जलापूर्ति व्यवस्था, दिए निर्देश
  • इंदौर जा रही बस में भीषण आग, 5 श्रद्धालु जिंदा जले, कुल 8 की मौत
  • राशिफल 01 जुलाई
  • डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर डॉ. बी.सी. राय को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.