Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • कांग्रेस ने राजधानी की बिगड़ती कानून व्यवस्था को सुधारने की मांग उठाई
  • देहरादून

कांग्रेस ने राजधानी की बिगड़ती कानून व्यवस्था को सुधारने की मांग उठाई

RNS INDIA NEWS 30/03/2026
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। महानगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फायरिंग में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की मौत के मामले में रोष जतायाहै। उन्होंने एसएसपी से मुलाकात कर राजधानी की बिगड़ती कानून व्यवस्था को सुधारने की मांग उठाई। सोमवार को पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने एसएसपी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में लालचन्द शर्मा ने कहा कि देहरादून उत्तराखंड का प्रशासनिक, राजनीतिक एवं आर्थिक केंद्र है, लेकिन दून राजधानी आज गंभीर आपराधिक घटनाओं के कारण असुरक्षा के माहौल से गुजर रही है। राजपुर थाना क्षेत्र में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की दिनदहाड़े हत्या, रायपुर थाना क्षेत्र में पीआरडी जवान की हवालात में संदिग्ध मृत्यु तथा नारी निकेतन में महिला संवासिनी की आत्महत्या जैसी घटनाओं ने कानून व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़े कर दिए हैं। इन घटनाओं से आमजन में भय और असुरक्षा का वातावरण व्याप्त हो गया है तथा अपराधियों के मन से कानून का भय समाप्त होता दिखाई दे रहा है।कहा कि शहर के संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस गश्त (पेट्रोलिंग) को बढ़ाया जाए। काले शीशे लगी गाड़ियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर सख्त चेकिंग की जाए। दून में प्रवेश करने वाले बाहरी राज्यों के वाहनों की बॉर्डर पर सघन जांच सुनिश्चित की जाए।• प्रमुख चौराहों, सुनसान मार्गों एवं संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी की संख्या बढ़ाई जाए और उनकी नियमित मॉनिटरिंग की जाए।बाहरी राज्यों के नंबर प्लेट वाली गाड़ियों की विशेष जांच की जाए। पुलिस हिरासत में होने वाली घटनाओं की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए।•ओवरटेक या रोड रेज जैसी घटनाओं को रोकने हेतु ट्रैफिक नियमों का सख्ती से पालन करवाया जाए और जागरूकता अभियान चलाया जाए। पूर्व विधायक राजकुमार ने भी देहरादून की ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि शहर में बढ़ता यातायात दबाव, अव्यवस्थित पार्किंग और नियमों की अनदेखी के कारण आए दिन जाम की स्थिति बन रही है।कहा कि प्रमुख चौराहों पर ट्रैफिक पुलिस की तैनाती बढ़ाई जाए, स्मार्ट ट्रैफिक सिस्टम लागू किया जाए तथा अतिक्रमण के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जाए। इस मौके पर पार्षद प्रमोद गुप्ता, पार्षद वीरेंद्र बिष्ट, हिमांशु बिष्ट, मनोज सैनी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गैस एजेंसी कर्मचारी पर जानलेवा हमला, कार्रवाई न होने पर आपूर्ति रोकने की चेतावनी
Next: फर्जी नंबर प्लेट वाली बाइक से स्मैक तस्करी, युवक गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शराब स्टोर का सेल्स मैनेजर 15 लाख की शराब गायब कर फरार

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • डॉक्टरों के तबादले के विरोध में आशाओं का जिला अस्पताल में प्रदर्शन
  • महिलाओं को प्रभावी आजीविका गतिविधियों से जोड़ा जाए
  • कोसी बैराज पहुंचकर डीएम ने परखी जलापूर्ति व्यवस्था, दिए निर्देश
  • इंदौर जा रही बस में भीषण आग, 5 श्रद्धालु जिंदा जले, कुल 8 की मौत
  • राशिफल 01 जुलाई
  • डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर डॉ. बी.सी. राय को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.