Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • राज्य आंदोलनकारियों की पेंशन बढ़ाने व समस्याओं के समाधान की मांग, ज्ञापन सौंपा
  • अल्मोड़ा

राज्य आंदोलनकारियों की पेंशन बढ़ाने व समस्याओं के समाधान की मांग, ज्ञापन सौंपा

RNS INDIA NEWS 25/03/2026
rns featured image new

अल्मोड़ा। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजीव गुरुरानी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से भेंट कर राज्य आंदोलनकारियों से जुड़ी विभिन्न मांगें उठाईं और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में आंदोलनकारियों को मिलने वाली पेंशन को सम्मान निधि के रूप में प्रस्तावित करने की मांग की गई। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि वर्तमान में करीब छह हजार रुपये पेंशन मिल रही है, जो वृद्धावस्था को देखते हुए पर्याप्त नहीं है। ऐसे में जिन आंदोलनकारियों की कुल पेंशन दस हजार रुपये से कम है, उनकी पेंशन में किसी प्रकार की कटौती न करने और नियमित रूप से पूरी राशि देने की मांग की गई। प्रतिनिधिमंडल ने यह भी कहा कि कई आंदोलनकारी दिवंगत हो चुके हैं, जिनके आश्रितों को पेंशन से जुड़ी सुविधाएं लेने में दिक्कतें आ रही हैं और उन्हें बार-बार कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते हैं। इस पर प्रशासन से ऐसे मामलों में स्वयं संज्ञान लेकर परिवारों को घर पर ही सुविधा उपलब्ध कराने का आग्रह किया गया। ज्ञापन में लंबित एरियर शीघ्र जारी करने और नए आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण की प्रक्रिया जल्द शुरू करने की मांग भी उठाई गई। प्रतिनिधिमंडल में कैलाश शर्मा, अजय वर्मा, सिकंदर पवार, मनोज कुमार सनवाल, दर्शन रावत, सुरेश केसरी, प्रेम लटवाल, महिपाल सिंह बिष्ट सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हाईवे पर कंटेनर की चपेट में आए युवक की मौत
Next: ‘चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम पर पार्षद वैभव पांडे ने उठाए सवाल

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर डॉ. बी.सी. राय को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

गुरु गोरखनाथ मंदिर में बैशी कार्यक्रम में शामिल हुईं मंत्री रेखा आर्या

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

2 जुलाई को अल्मोड़ा में छह स्थानों पर होगी आपदा मॉक ड्रिल

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जुलाई
  • डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर डॉ. बी.सी. राय को दी श्रद्धांजलि
  • 33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल
  • रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग
  • पौड़ी हाईवे पर कंट्रोल्ड ब्लास्टिंग से खतरनाक बोल्डर हटाने का काम शुरू
  • शिवालिक नगर में सर्वे करने आई टीम का किया विरोध
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.