Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • पुलिस कस्टडी में आरोपी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • हरिद्वार

पुलिस कस्टडी में आरोपी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

RNS INDIA NEWS 24/03/2026
rns featured image new

हरिद्वार(आरएनएस)। सिडकुल थाना पुलिस की हिरासत में एक आरोपी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। प्रारंभिक जांच में हार्ट अटैक से मौत की बात कही गई है। मृतक की पहचान 47 वर्षीय नरेश के रूप में हुई है। बीते सोमवार को रोशनाबाद स्थित जिला एवं सत्र न्यायालय में नरेश के साथ तीन और आरोपियों को फर्जी जमानत के केस में गिरफ्तार किया गया था। मंगलवार को कोर्ट में पेशी से पहले जिला अस्पताल में उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, कोर्ट में ‘सरकार बनाम रोशन लाल’ केस की सुनवाई के दौरान चारों आरोपी अलग-अलग लोगों की जमानत के लिए पेश हुए। जांच में पता चला कि ये सभी पेशेवर जमानती हैं। इसके बाद पुलिस ने आरोपी उज्जवल सिंह, नरेश प्रताप बहुगुणा, कमलेश और नरेश को गिरफ्तार किया। इधर, एसएसपी नवनीत सिंह ने बताया कि इस मामले की जांच जारी है।पेशी पर ले जाते समय बिगड़ी थी तबीयतरात होने के कारण सोमवार को चारों आरोपियों को कोर्ट में पेश नहीं किया जा सका। मंगलवार को मेडिकल के लिए रोशनाबाद सीएचसी ले जाते समय नरेश की तबीयत अचानक बिगड़ी और उसने सीने में दर्द की शिकायत की। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने इलाज के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: इंटरनेट से होने वाले नुकसान की जानकारी दी
Next: रिकवरी एजेंट ने 15 हजार न देने पर बाइक छीनी, शिकायत

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.