Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • पुस्तक प्रकाशन अनुदान योजना में गणेश पांडेय की कुमाउनी पांडुलिपि चयनित
  • अल्मोड़ा

पुस्तक प्रकाशन अनुदान योजना में गणेश पांडेय की कुमाउनी पांडुलिपि चयनित

RNS INDIA NEWS 21/03/2026
rns featured image new

अल्मोड़ा। उत्तराखंड भाषा संस्थान की ‘विभिन्न भाषाओं में पुस्तक प्रकाशन-अनुदान योजना-2025’ के अंतर्गत वरिष्ठ पत्रकार एवं साहित्यकार गणेश पांडेय की कुमाउनी भाषा की पांडुलिपि का चयन किया गया है। ‘अणहोति (कुमाउनी कुड़लिया)’ शीर्षक से तैयार इस पांडुलिपि का प्रकाशन उत्तराखंड भाषा संस्थान, देहरादून के सहयोग से किया जाएगा। संस्थान की ओर से इस योजना के तहत प्रदेश के साहित्यकारों, लेखकों और कवियों से पुस्तक प्रकाशन के लिए 27 सितम्बर 2025 को आवेदन आमंत्रित किए गए थे। निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार प्राप्त पांडुलिपियों की समीक्षा के लिए विद्वान साहित्यकारों की एक समिति गठित की गई, जिसने विभिन्न मानकों के आधार पर पांडुलिपियों का मूल्यांकन किया। समिति ने गणेश पांडेय की कुमाउनी पांडुलिपि ‘अणहोति (कुमाउनी कुड़लिया)’ को प्रकाशन अनुदान के लिए उपयुक्त मानते हुए इसकी संस्तुति की। संस्थान द्वारा इस पुस्तक के प्रकाशन हेतु 23,775 रुपये (तेईस हजार सात सौ पिचहत्तर रुपये) की अनुदान राशि स्वीकृत की गई है। यह योजना राज्य की विभिन्न भाषाओं और बोलियों के संरक्षण तथा साहित्यिक सृजन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से संचालित की जा रही है, जिसके अंतर्गत स्थानीय भाषाओं में गुणवत्तापूर्ण साहित्य के प्रकाशन को बढ़ावा दिया जा रहा है। गणेश पांडेय की पांडुलिपि के चयन को कुमाउनी भाषा और साहित्य के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ऑनलाइन सट्टेबाजी पर बड़ी कार्रवाई, 8400 वेबसाइट्स और ऐप्स पर लगा प्रतिबंध
Next: बड़ेथ स्वास्थ्य केंद्र के सीएचओ और एएनएम का वेतन रोकने के निर्देश

Related Post

1001475441_11zon
  • अल्मोड़ा

बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

धूमधाम से मनाया ज्ञानोदय उमावि डुंगरा का स्थापना दिवस

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.