Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • ब्लड बैंकों की व्यवस्था सुदृढ़ करने के निर्देश, पर्याप्त स्टॉक बनाए रखने पर जोर
  • अल्मोड़ा

ब्लड बैंकों की व्यवस्था सुदृढ़ करने के निर्देश, पर्याप्त स्टॉक बनाए रखने पर जोर

RNS INDIA NEWS 20/03/2026
WhatsApp Image 2026-03-20 at 14.10.01

अल्मोड़ा(आरएनएस)। जिला अस्पताल और बेस अस्पताल में संचालित ब्लड बैंकों के सुदृढ़ संचालन को लेकर जिलाधिकारी अंशुल सिंह की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई, जिसमें कार्यप्रणाली, उपलब्ध संसाधनों और रक्त की मांग-आपूर्ति की स्थिति की समीक्षा की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ब्लड बैंकों का संचालन व्यवस्थित और प्रभावी ढंग से सुनिश्चित किया जाए तथा आवश्यकता के अनुसार रक्त का पर्याप्त भंडार बनाए रखा जाए, ताकि आपात स्थिति में मरीजों को किसी प्रकार की कमी का सामना न करना पड़े। उन्होंने स्पष्ट किया कि मरीजों को समय पर और सहज रूप से रक्त उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। रेडक्रॉस सोसाइटी के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने पर भी जोर दिया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि रक्तदान जैसे सामाजिक कार्य में सभी को सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए और आपसी सहयोग से व्यवस्थाओं को मजबूत किया जाना आवश्यक है। स्वैच्छिक रक्तदान को बढ़ावा देने के लिए व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाने और नियमित रक्तदान शिविर आयोजित करने के निर्देश भी दिए गए, ताकि अधिक से अधिक लोग इस अभियान से जुड़ सकें। इसके साथ ही रेयर ब्लड ग्रुप वाले दाताओं का अद्यतन और व्यवस्थित रिकॉर्ड तैयार करने के निर्देश दिए गए, जिससे आवश्यकता पड़ने पर उनसे तुरंत संपर्क किया जा सके। ब्लड बैंकों में उपलब्ध रक्त की जानकारी पारदर्शी और सुगम तरीके से उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया गया, ताकि मरीजों और परिजनों को अनावश्यक परेशानी न हो। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को समन्वय के साथ कार्य करते हुए ब्लड बैंक सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ और जनहितकारी बनाने के निर्देश दिए। बैठक में राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल सीपी भैंसोड़ा, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ योगेश पुरोहित, रेडक्रॉस सोसाइटी के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज सनवाल, यूथ रेडक्रॉस चेयरमैन अमित शाह मोनू सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: एसएसपी ने किया महिला कोतवाली का वार्षिक निरीक्षण
Next: सीएम धामी ने किया वाराही धाम देवीधुरा में आयोजित मंदिर के नव निर्माण कार्य के शिलान्यास कार्यक्रम को वर्चुअल माध्यम से संबोधित

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

धूमधाम से मनाया ज्ञानोदय उमावि डुंगरा का स्थापना दिवस

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

यूकेडी ने आगामी चुनाव की तैयारियों पर किया मंथन, मूल निवास और जल-जंगल के मुद्दों पर जोर

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
  • धूमधाम से मनाया ज्ञानोदय उमावि डुंगरा का स्थापना दिवस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.