Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • शिक्षकों ने लंबित देयक के भुगतान की मांग उठाई
  • टिहरी

शिक्षकों ने लंबित देयक के भुगतान की मांग उठाई

RNS INDIA NEWS 18/03/2026
rns featured image new

नई टिहरी(आरएनएस)।  जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ टिहरी शाखा पदाधिकारियों ने जिला शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर लंबित देयक का शीघ्र भुगतान करने के साथ चयन एवं प्रोन्नत वेतनमान हेतु समिति का गठन करने की गुहार लगाई। शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष शेर सिंह पंवार और महामंत्री उम्मेद नेगी की ओर से डीईओ बेसिक को सौंपे ज्ञापन ने कहा गया कि शिक्षक लंबे समय से वेतन विसंगति सहित कई अन्य मांगों के निराकरण की मांग करते आ रहे हैं लेकिन मांगों पर कोई सकारात्मक कार्यवाही नहीं हो पा रही है। कहा कि जिले में करीब 17140 शिक्षकों का सातवें वेतनमान का एरियर का भुगतान लंबित है। उन्होंने उच्चीकृत विद्यालयों में पठन-पाठन हेतु शिक्षण व्यवस्था सुधारने, विशिष्ट अवकाश ईएल की भांति प्रदत किए जाने, चिकित्सा प्रतिपूर्ति का भुगतान समय पर करने की मांग भी की। उन्होंने भिलंगना ब्लॉक के विद्यालयों में खाली पड़े पदों पर शिक्षकों की तैनाती करने, जीर्ण-शीर्ण भवनों की मरम्मत व नव निर्माण किए जाने की मांग भी की है। उन्होंने कहा कि जौनपुर ब्लॉक के शिक्षकों के प्रकरण लंबे समय से लंबित पड़े हैं जिनका समाधान नहीं हो पाया है। छात्र-छात्राओं की कमी के कारण बंद होने वाले जूनियर हाईस्कूल के शिक्षकों का उच्चीकृत विद्यालयों में समायोजन सहित 18 सूत्री मांगों को निराकरण की मांग उठाई है। कहा कि शिक्षक संगठन की मांगों पर ध्यान न दिए जाने से शिक्षकों में आक्रोश बना है। इस मौके पर मनोहर चमोली, सुधा उनियाल आदि मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: छात्रों की समस्याओं को लेकर विद्यार्थी परिषद का अभियान
Next: बूम के लिए रवाना हुआ एसएसबी का राफ्टर दल

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

बारिश का कहर, लापता हुए पांच साल के मासूम का शव गदेरे में मिला, बालगंगा के खिरबेल गांव में मातम

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.