Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • चमोली त्रासदी: अब तक 58 शव एवं 24 मानव अंग बरामद, 30 शवों एवं 01 मानव अंग की हुई शिनाख्त
  • चमोली
  • देहरादून

चमोली त्रासदी: अब तक 58 शव एवं 24 मानव अंग बरामद, 30 शवों एवं 01 मानव अंग की हुई शिनाख्त

RNS INDIA NEWS 17/02/2021
rns featured image new

देहरादून। चमोली के तपोवन में एनटीपीसी की विष्णुगाड परियोजना की मुख्य टनल में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। अब तक कुल 58 शव एवं 24 मानव अंग बरामद किये गये हैं जिसमें से 30 शवों एवं 01 मानव अंग की शिनाख्त की जा चुकी है। जिन शवों की शिनाख्त नहीं हो पाई है उन सभी शवों का डीएनए संरक्षित किये गये हैं। फिलहाल सुरंग में मलबा और पानी आने से कार्य बाधित। टनल के पीछे की साइट पर मलबे से पंपों की मदद से पानी निकाला जाएगा। इसे सुखाकर फिर वहां पर भी जेसीबी से क्लियर किया जाएगा।
आपदा पीडि़तों से मिली डीएम : चमोली की जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने मंगलवार को करछौं गांव से लापता लोगों के घर पहुंच कर परिवार के लोगों से मुलाकात की। परिजनों को सांत्वना देते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि टनल मे फंसे लोगों को निकालने के लिए दिन-रात हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में सरकार और प्रशासन पूरी तरह से परिजनों के साथ खडी है। परिजनों को ढाढस बंधाते हुए जिलाधिकारी ने परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। करछौं गांव के एक परिवार के दोनों बाप-बेटे कुलदीप सिह पुत्र गैर सिंह और आशीष सिह पुत्र कुलदीप सिंह आपदा में लापता चल रहे हैं। पिता और पुत्र दोनों ऋषिगंगा पावर प्रोजेक्ट मे काम करते थे। वही, करछौं गांव के दूसरे परिवार से ओम प्रकाश सिंह पुत्र प्रेम सिंह तपोवन टनल में काम करते थे, जो अभी तक लापता चल रहे हैं। जिलाधिकारी दोनों परिवारों से मिलीं और दुख की इस घड़ी में परिवार को ढांढस बंधाया। जिलाधिकारी ने परिजनों को अपना फोन नबंर भी दिया। कहा कि किसी भी तरह से मदद की आवश्यकता होगी तो सीधे संपर्क करें। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी कुमकुम जोशी भी मौजूद थे। जिला प्रशासन ने परिजनों को राशन व बर्तन किट, सोलर लाइट, कम्बल देते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिया।
हर पहलू को ध्यान में रख होनी चाहिए जांच: उत्तराखंड के सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि हर पहलू को ध्यान में रखते हुए इस पूरे प्रकरण की जांच की जानी चाहिए। हम एक विभाग बनाएंगे, जिससे उपग्रह के माध्यम से सभी ग्लेशियरों की निगरानी और अध्ययन कर सकें। आपको बता दें कि लापता व्यक्तियों में से अभी तक 58 के शव मिल चुके हैं, जिनमें से 31 शवों और एक मानव अंग की शिनाख्त की जा चुकी है।
जिन शवों की शिनाख्त नहीं हो पाई है उन सभी शवों का डीएनए संरक्षित किये गए हैं। 146 अन्य की तलाश जारी है। इसके अलावा जोशीमठ थाने पर अब तक कुल 179 लोगों की गुमशुदगी दर्ज की जा चुकी है। इधर, आपदा प्रभावित 13 गांवों में जनजीवन पटरी पर लाने के प्रयास तेज किए गए हैं। यहां बिजली और पानी की आपूर्ति बहाल करने के साथ ही आवाजाही के साधन तैयार किए जा रहे हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: महंगाई के विरोध में जिला, शहर, ब्लॉक व नगर मुख्यालयों में प्रदर्शन करेगी कांग्रेस
Next: राशिफल 18 फरवरी

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भगवान भोलेनाथ एवं महाबली हनुमान जी की प्रतिमाओं का किया अनावरण

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-14 at 20.56.27_11zon
  • देहरादून

बैरागीवाला हत्याकांड: आगजनी, पथराव के बाद गांव में भारी तनाव, चार आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.