Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • तपोवन डैम में गिरे लोगों की तलाश को युद्धस्तर पर जारी ऑपरेशन
  • देहरादून

तपोवन डैम में गिरे लोगों की तलाश को युद्धस्तर पर जारी ऑपरेशन

RNS INDIA NEWS 17/02/2021
rns featured image new

देहरादून। चमोली आपदा के 9 दिन गुजर जाने के बाद भी रेस्क्यू ऑपरेशन और सर्च अभियान युद्धस्तर पर जारी है। हालांकि, आपदा के समय तपोवन डैम में जिन लोगों को गिरते हुए देखा गया था, उन लापता लोगों की खोज आज से शुरू हो सकती है। ऐसा माना जा रहा है कि डैम का पानी ज्यादा होने के कारण अभी तक सर्च ऑपरेशन नहीं चल सका था। उत्तराखंड डीजीपी ने इस बात की पुष्टि की है। डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि अगले 3 से 4 दिनों में तपोवन टनल व आसपास का मलबा पूरी तरह से हटा दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि अब नदी का पानी कम होने की वजह से शुरुआती दौर में डैम में गिरने वाले लोगों की खोजबीन 16 फरवरी से शुरू की जाएगी। वहीं, अब तक कुल 58 शव व 22 मानव अंग बरामद करने के साथ ही 30 शवों व 1 मानव अंग की शिनाख्त हो चुकी है। बरामद शवों में जनपद चमोली के 46, रुद्रप्रयाग 7, पौड़ी गढ़वाल का 1 और टिहरी गढ़वाल निवासी 2 लोगों के शव अलग-अलग स्थानों से बरामद किए जा चुके हैं। बरामद मानव अंगों से डीएनए सैंपल को संरक्षित कर सभी कानूनी मापदंडों का पालन करते हुए सीएचसी जोशीमठ जिला चिकित्सालय गोपेश्वर और सीएससी कर्णप्रयाग में शिनाख्त के लिए इन्हें रखा गया है। आपदा के दौरान लापता हुए 204 लोगों में से 179 लोगों की गुमशुदगी की रिपोट जोशीमठ कोतवाली में दर्ज की जा चुकी है। अभी तक लापता लोगों के 66 परिजनों से डीएनए सैंपल लेकर शिनाख्त की कार्रवाई जारी है। वहीं डिस्पोजल करने के लिए गठित की गई कमेटी द्वारा अभी तक 53 शवों और 20 मानव अंगों का पूरे धार्मिक रीति रिवाज के साथ दाह संस्कार कर दिया गया है। चमोली आपदा के उपरांत उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय देहरादून में पीडि़त परिजनों की मदद के लिए एक कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जिसका नंबर 0135 2712685 और मोबाइल नंबर 9411112985 है। इस कंट्रोल रूम की देखरेख डीआईजी नीलेश आनंद भरणे कर रहे हैं। आपदा में लापता लोगों की सूची और बरामद शवों की पहचान के लिए पुलिस कंट्रोल रूम द्वारा अन्य राज्यों की पुलिस के साथ लगातार पत्राचार किया जा रहा है। वहीं बरामद शवों में मिले आभूषण, शरीर में टैटू और अन्य पहचान चिन्ह की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी कर उन्हें सुरक्षित किया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मात्र 30 दिन का होगा महाकुंभ, कोई स्पेशल ट्रेन नहीं
Next: पार्टी पदाधिकारी पर भाजपा नेत्री से छेड़छाड़ का आरोप

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
  • मासिक अपराध गोष्ठी में साइबर अपराध, यातायात और आपदा प्रबंधन पर फोकस
  • ग्राम विकास और उद्यमिता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.