Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मात्र 30 दिन का होगा महाकुंभ, कोई स्पेशल ट्रेन नहीं
  • देहरादून

मात्र 30 दिन का होगा महाकुंभ, कोई स्पेशल ट्रेन नहीं

RNS INDIA NEWS 17/02/2021
rns featured image new

देहरादून। महाकुंभ 2021 को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। महाकुंभ को लेकर एसओपी भी पहले ही जारी हो चुकी है। उत्तराखंड सरकार ने अब स्पष्ट कर दिया है कि महाकुंभ मात्र 30 दिन का होगा. यानी 1 अप्रैल से 30 अप्रैल के बीच महाकुंभ का आयोजन किया जाएगा, जिसकी व्यवस्थाओं को मुकम्मल करने के लिए प्रशासन जुटा हुआ है। इसकी ज्यादा जानकारी देते हुए मुख्य सचिव ओमप्रकाश ने बताया कि महाकुंभ की स्थिति स्पष्ट हो चुकी है, क्योंकि केंद्र सरकार द्वारा जो गाइडलाइन भेजी गयी थी। उसके अनुसार कुंभ के दिनों को कम करने की बात कही गई थी। लिहाजा राज्य सरकार ने 30 दिन का महाकुंभ कराने का निर्णय लिया है। इसके तहत 1 अप्रैल से 30 अप्रैल के बीच हरिद्वार महाकुंभ का आयोजन होगा। मुख्य सचिव ने बताया कि महाकुंभ के दौरान कोई भी स्पेशल ट्रेन नहीं चलाई जाएगी। इस बाबत मुख्य सचिव की ओर से रेलवे मंत्रालय को पत्र भी भेजा गया था, जिस पर सहमति बन गई है। सिर्फ महाकुंभ क्षेत्र से यात्रियों को बाहर ले जाने के लिए ट्रेनों की व्यवस्था की जाएगी। महाकुंभ के लिए पहले तय किया गया था कि स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी उस पर रोक लग चुकी है। इसके साथ ही कोई भी अतिरिक्त बस महाकुंभ में नहीं लगाई जाएगी। अगर कोई भी बस लगाई जाती है तो उससे पहले उत्तराखंड सरकार से परमिशन लेना अनिवार्य होगा। मुख्य सचिव ओमप्रकाश ने बताया कि महाकुंभ को देखते हुये केंद्र सरकार से वैक्सीन की मांग की गई थी। 1,46,000 वैक्सीन प्राप्त हो गई हैं, जो कुंभ में काम करने वाले कर्मचारियों के साथ ही व्यापारियों को महाकुंभ से पहले ही लगा दी जाएंगी। वहीं, महाकुंभ की अवधि कम करने पर हरिद्वार के व्यापारी इसका विरोध कर सकते हैं। क्योंकि वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण के दौरान व्यापारियों को काफी नुकसान हुआ है। ऐसे में उन्हें उम्मीद थी कि महाकुंभ से उनके नुकसान की भरपाई हो सकेगी। इस सवाल पर मुख्य सचिव ने बताया कि अलग-अलग परिस्थितियां होती हैं। ऐसे में इस चीज को देखना पड़ता है कि कम से कम डैमेज हो. ऐसे में लोगों को कुछ न कुछ सहयोग देना ही होगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सभी सरकारी दफ्तरों में होगी अब 100 फ़ीसदी उपस्थिति
Next: तपोवन डैम में गिरे लोगों की तलाश को युद्धस्तर पर जारी ऑपरेशन

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
  • मासिक अपराध गोष्ठी में साइबर अपराध, यातायात और आपदा प्रबंधन पर फोकस
  • ग्राम विकास और उद्यमिता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.